फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore ninth grader student studying in government school committed suicide by hanging herself in bathroom

Sehore: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मिली दो पर्चियां

Wed, 23 Oct 2024 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 07:59 PM IST
सार

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली क्लास नौवीं की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। छात्रा ने जहां फांसी लगाई वहां से दो पर्चियां भी मिली हैं। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sehore ninth grader student studying in government school committed suicide by hanging herself in bathroom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में बुधनी क्षेत्र के ग्राम मोगरा में पढ़ने वाली कक्षा नौ की छात्रा ने बुधवार को अज्ञात कारण से स्कूल के ही बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा के पास से पुलिस को दो पर्चियां भी मिली हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इधर, छात्रा के इस तरह से स्कूल में फांसी लगाने की घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्राम मोगरा में नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। बुधवार को छात्रा का शव स्कूल के बाथरूम में दुपट्टे से लटका मिला। मोगरा निवासी रीना गौर गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती थी। करीब दो बजे लंच के बाद छात्रा बाथरूम की ओर गई थी। शिक्षकों ने बताया कि काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसे खोजने निकले। बच्चों ने कहा कि बाथरूम का गेट लॉक है। इसके बाद महिला स्टॉफ को बाथरूम में भेज कर छात्रा को आवाज दी गई। काफी देर तक गेट नहीं खोलने पर शिक्षकों ने छत पर चढ़कर बाथरूम की विंडो से देखा। जहां छात्रा की लाश लटकी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन




रीना दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर चुकी थी। शिक्षकों ने छात्रा की लाश को नीचे उतारा। इसके बाद रेहटी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को छात्रा के पास से दो पर्चियां भी मिली हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं लग सका है। इस संबंध में रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि मृतक छात्रा के पास से दो पर्चियां मिली हैं। उनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed