फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Sehore’s Gambhir Patel invited to Rashtrapati Bhavan for Independence Day celebration

MP News: सीहोर के गंभीर सिंह पटेल को मिला राष्ट्रपति भवन से बुलावा, स्वतंत्रता दिवस पर होंगे शामिल

Sat, 02 Aug 2025 01:32 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 02 Aug 2025 01:32 PM IST
सार

MP: गंभीर सिंह पटेल ने कहा कि यह आमंत्रण उनके जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे गांव, क्षेत्र और उनके परिवार का है।

विज्ञापन
Sehore news:Sehore’s Gambhir Patel invited to Rashtrapati Bhavan for Independence Day celebration
गंभीर सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के भैरूंदा गांव निवासी प्रगतिशील किसान गंभीर सिंह पटेल को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण मिला है। यह आमंत्रण उन्हें सीधे राष्ट्रपति भवन से प्राप्त हुआ है। गंभीर सिंह को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाग लेने का गौरव प्राप्त होगा।

विज्ञापन


पूरे मध्यप्रदेश से केवल दो कृषकों का चयन इस विशेष समारोह के लिए किया गया है। गंभीर सिंह पटेल के अलावा राजगढ़ जिले के ढावला गांव की महिला किसान सीमा मेवाड़ा को भी यह सम्मान मिला है। यह पूरे अंचल के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों किसान इस क्षेत्र से हैं।

विज्ञापन

कृषि नवाचार और सामाजिक सेवा के लिए सम्मान

गंभीर सिंह पटेल का चयन उनके कृषि क्षेत्र में किए गए नवाचार, जैविक खेती को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण और किसानों को प्रशिक्षण देने जैसे कार्यों के लिए किया गया है। वे ग्रामीण क्षेत्र में कृषि जागरूकता और सामुदायिक सेवा के लिए विशेष पहचान रखते हैं। उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे मालवा अंचल के लिए सम्मान की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति से सीधा संवाद, जीवन का यादगार पल

गंभीर सिंह पटेल ने कहा कि यह आमंत्रण उनके जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे गांव, क्षेत्र और उनके परिवार का है।


पढ़ें: दोस्तों के साथ पार्टी करने गया युवक डैम में डूबा, गुनगा इलाके में हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

बांस के फ्रेम में विशेष आमंत्रण पत्र

राष्ट्रपति भवन से प्राप्त आमंत्रण पत्र को पारंपरिक भारतीय कलाकृतियों से सजाया गया है और यह बांस के फ्रेम में विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह आमंत्रण पत्र न केवल गौरवपूर्ण, बल्कि एक कलात्मक धरोहर के रूप में भी स्मरणीय बन गया है।

डाक अधीक्षक ने स्वयं सौंपा पत्र

यह आमंत्रण पत्र गंभीर सिंह पटेल को सौंपने के लिए जिला डाक अधीक्षक मोहन कुमार मालवीय स्वयं विशेष रूप से उनके घर पहुंचे। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

लाल किले के समारोह में भी रहेंगे शामिल

गंभीर सिंह पटेल 15 अगस्त को दिल्ली स्थित लाल किले पर होने वाले मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आमंत्रण उन्हें देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और नागरिक सहभागिता का जीवंत अनुभव प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed