फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Minor Girl Rape Case: Court Sentences Accused Shadab to Life Imprisonment in Sehore

Sehore news: नाबालिग से दुष्कर्म कर गुजरात ले गया शादाब, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सख्त सजा

Thu, 11 Dec 2025 05:09 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 05:09 PM IST
सार

सीहोर के शाहगंज में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी शादाब खान को अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास सहित पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में सख्त सजा सुनाई। आरोपी पहले लड़की को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया था। 

विज्ञापन
Sehore news:Minor Girl Rape Case: Court Sentences Accused Shadab to Life Imprisonment in Sehore
जिला कोर्ट

विस्तार

सीहोर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में अदालत ने आरोपी शादाब खान (19) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश स्मृता सिंह ठाकुर की अदालत ने पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी को कुल आजीवन व 20 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 3 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

विज्ञापन


मामला उस समय सामने आया जब पीड़िता की मां मजदूरी से घर लौटी और बेटी लापता मिली। पड़ोसियों ने बताया कि एक युवक उसे बाइक पर ले गया है। देर रात तक लड़की के नहीं लौटने पर मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता की आरोपी शादाब से पहले से पहचान थी। शादी का झांसा देकर आरोपी ने पहले जंगल में दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिश्वत लेते धराया जनजाति कार्य विभाग का लेखपाल, विभागीय जांच खत्म कराने के नाम पर मांगी थी घूस
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात ले जाकर छिपाने की कोशिश
11 अक्टूबर 2024 को आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर इटारसी ले गया और वहां से गुजरात पहुंचा। कुछ दिनों बाद लड़की अपनी मां को याद कर रोने लगी, जिसके बाद आरोपी उसे बुधनी लेकर लौटा। इसी दौरान 14 अक्टूबर को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

मजबूत साक्ष्यों ने दिलाई सजा
पुलिस की जांच में पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों से आरोप पुख्ता हो गए। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रेखा यादव ने अदालत में तर्क रखे। अदालत ने अपराध को नाबालिग की अस्मिता पर अत्यंत गंभीर आघात मानते हुए आरोपी को कठोरतम दंड सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed