फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:"Massive Influx of Kanwariyas: 45 KM Walk, 40K Served at Sehore’s Kubershwar Dham"

Sehore News: सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में कांवड़ियों का सैलाब, 45 किमी पैदल आकर किया शिवधाम दर्शन

Sun, 03 Aug 2025 09:16 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 09:16 AM IST
सार

सीहोर में श्रावण मास पर कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। देशभर से हजारों श्रद्धालु कुबेरेश्वरधाम पहुंच रहे हैं। सेवा शिविरों में भोजन और जल की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात नियंत्रण के इंतजाम किए हैं। श्रद्धा का माहौल चरम पर है। 

विज्ञापन
Sehore news:"Massive Influx of Kanwariyas: 45 KM Walk, 40K Served at Sehore’s Kubershwar Dham"
नंगे पैर 11 किलोमीटर चलकर बाबा के दर्शन को पहुंचे भक्त

विस्तार

हर साल की तरह इस बार भी श्रावण मास के पावन अवसर पर सीहोर में कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को आष्टा से लगभग 45 किलोमीटर दूर से महाकाल ग्रुप के गुड्डू, रांगा कुशवाहा सहित 200 से अधिक युवाओं ने पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की। विठलेश सेवा समिति द्वारा उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया।

विज्ञापन


प्रशासन और विठलेश सेवा समिति ने रविवार से अनुमानित लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सीवन नदी घाट और कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा यातायात नियंत्रण, स्वच्छता और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बाबा बैजनाथ की शाही सवारी कल, भक्तों के लिए 200 से अधिक लोग बना रहे भोजन प्रसादी
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा शिविरों की भव्य व्यवस्था
विठलेश सेवा समिति और विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से दो दर्जन से अधिक पंडाल लगाए जा रहे हैं। अभी भी लगभग आधा दर्जन पंडालों से श्रद्धालुओं को खीर-पूड़ी, हलवा, चाय, नाश्ता और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। शनिवार को राधेश्याम विहार कॉलोनी परिवार द्वारा खीर-पूड़ी और चाय का वितरण किया गया।

कांवड़ियों की धूम, भक्ति में डूबा माहौल
शहर के सीवन नदी घाट से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु नंगे पैर 11 किलोमीटर चलकर कुबेरेश्वरधाम पहुंचते हैं। रेलवे स्टेशन से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर बाबा के दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं। शनिवार को निजी वाहनों, डीजे साउंड और ढोल-मंजीरों के साथ हजारों कांवड़ियों की धूम रही।


ये भी पढ़ें- मंडीबामोरा के इस शिव मंदिर में एक लोटा जल से होता है, हजार शिवलिंगों का अभिषेक

देशभर से पहुंचे श्रद्धालु
असम, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार सहित अनेक राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। समिति ने भोजन-प्रसादी वितरण कर उनका स्वागत किया। समिति व्यवस्थापक समीर शुक्ला और पंडित विनय मिश्रा ने बताया कि शनिवार को लगभग 40 हजार कांवड़ यात्रियों को ढाई क्विंटल हलवा-नुक्ति और निशुल्क भोजन वितरित किया गया।

रविवार और सोमवार को और बढ़ेगा उत्साह
प्रशासन को उम्मीद है कि रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ेगी। सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आवागमन की व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। श्रद्धा और भक्ति के इस अद्वितीय संगम में सीहोर एक बार फिर शिवभक्ति में रंग गया है।

नंगे पैर 11 किलोमीटर चलकर बाबा के दर्शन को पहुंचे भक्त, सेवा पंडालों में उमड़ा जनसैलाब।

नंगे पैर 11 किलोमीटर चलकर बाबा के दर्शन को पहुंचे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed