फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Tragedy in Ashta, 10-year-old boy drowns during Ganesh immersion, watchman rescues two kids

Sehore news: खुशी से गम में बदला पर्व, गणेश विसर्जन में 10 साल का मासूम डूबा, चौकीदार ने दो बच्चों को बचाया

Sat, 06 Sep 2025 03:42 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 03:42 PM IST
सार

सीहोर जिले के आष्टा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हराजखेड़ी गांव में तीन बच्चे पपनाश नदी में फिसलकर बह गए। चौकीदार मानसिंह ने दो को बचा लिया, लेकिन 10 वर्षीय बंटी की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक छा गया। प्रशासन ने सुरक्षा बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन
Sehore news: Tragedy in Ashta, 10-year-old boy drowns during Ganesh immersion, watchman rescues two kids
उत्सव के बीच हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा

विस्तार

सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन का माहौल उत्साह से भरा हुआ था। श्रद्धालु जयकारों और ढोल-ढमाकों के साथ प्रतिमा विसर्जन कर रहे थे। इसी बीच खुशियों के इस मौके पर ग्राम हराजखेड़ी से दुखद समाचार आया। यहां पपनाश नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन मासूम बालक नदी किनारे कीचड़ में फिसलकर पानी के तेज बहाव में बह गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'मेरी मौत का जिम्मेदार राजपाल सर', हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने दी जान, जानें मामला
विज्ञापन


बताया जाता है कि मौके पर ड्यूटी पर तैनात ग्राम चौकीदार मानसिंह ने स्थिति को तुरंत समझा और साहसिक कदम उठाते हुए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दो बच्चों को डूबने से बचा लिया। हालांकि तीसरे बालक को बचाया नहीं जा सका। ग्रामवासियों के अनुसार, चौकीदार ने पहले भी इन बच्चों को नदी के खतरनाक हिस्से से दूर रहने की समझाइश दी थी, लेकिन खेल-खेल में बच्चे दोबारा वहां पहुंच गए थे। इस हादसे में 10 वर्षीय बंटी पिता राजेश मालवीय की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ विसर्जन देखने नदी किनारे पहुंचा था। परिवार में मातम का माहौल है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीण लगातार नदी किनारे इकट्ठा होकर खोजबीन में जुटे हैं और बच्चे के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि बालक के शव की तलाश ग्रामजन कर रहे हैं और एसडीईआरएफ सीहोर को तत्काल सूचित किया गया है। नदी में बच्चे के शव को ढूंढने के लिए टीम मौके पर भेजी गई है। प्रशासन ने अपील की है कि विसर्जन के समय बच्चों को नदी किनारे अकेला न छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में सिरपुर क्षेत्र में नाले किनारे बना तीन मंजिला मकान गिरा

एक बार भागने के बाद फिर आ गए
ग्राम चौकीदार द्वारा बच्चों को पहले भी नदी किनारे से भगाया गया था। इसके बावजूद बच्चे फिर से नदी की ओर चले गए। यह हादसा एक बड़ी चेतावनी है कि धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्ती से लागू करना ज़रूरी है, खासकर जब छोटे बच्चे शामिल हों। गणेश प्रतिमा विसर्जन का उत्सव आनंद और श्रद्धा का प्रतीक होता है, लेकिन आष्टा की यह घटना बताती है कि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। मासूम बंटी की मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।

उत्सव के बीच हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा

उत्सव के बीच हादसे की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed