फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A three-storey house built on the drain in Sirpur area of Indore collapsed

Indore: इंदौर में सिरपुर क्षेत्र में नाले किनारे बना तीन मंजिला मकान गिरा

Sat, 06 Sep 2025 12:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 06 Sep 2025 12:53 PM IST
सार

तेज बहाव के कारण पिलर धंस गया और तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर पड़ा। इस दौरान मकान में कोई नहीं था। इस कारण जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने की जानकारी मिलते ही रहवासी पहुंचे और मलबे में परिवार के लोगों को तलाशा, लेकिन पता चला कि वे सुरक्षित है।

विज्ञापन
Indore: A three-storey house built on the drain in Sirpur area of Indore collapsed
तीन मंजिला मकान गिरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बारिश के कारण तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है और नालों का बहाव भी तेज हो गया है। इस कारण किनारे पर बने मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। इंदौर के सिरपुर क्षेत्र में नाले किनारे बना एक तीन मंजिला मकान पानी के बहाव के कारण गिर पड़ा। नालों में तेज बहाव के कारण कई घरों में भी पानी घुस गया है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी: इंदौर में बिजली नहीं होने पर दिन में निकलती थी झांकियां, 102 साल पहले हुकुमचंद ने की थी शुरुआत

विज्ञापन

इंदौर में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही थी। शनिवार सुबह मौसम खुला हुआ है। सिरपुर क्षेत्र के अम्मार नगर में नाले किनारे कई मकान बने हुए है। एक तीन मंजिला मकान के पिलर नाले के बीच तक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



तेज बहाव के कारण पिलर धंस गया और तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर पड़ा। इस दौरान मकान में कोई नहीं था। इस कारण जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने की जानकारी मिलते ही रहवासी पहुंचे और मलबे में परिवार के लोगों को तलाशा, लेकिन पता चला कि वे सुरक्षित है।

 

सिरपुर तालाब जब भरता है तो अतिरिक्त पानी नाले के जरिए बहाया जाता है। शुक्रवार शाम को तालाब से निकले पानी के कारण नाले में तेज बहाव से पानी जाने लगा। नाले किनारे 100 से ज्यादा मकानों में पानी घुस गया और सड़क पर भी दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और तालाब के जिस हिस्से से पानी आ रहा था उसे रोका। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed