{"_id":"64701a077fccc7a1b90e5c56","slug":"sehore-news-took-produce-from-farmers-on-loan-and-cheated-16-lakh-fraudster-arrested-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: किसानों से उधार में उपज ली और पैसे देने के नाम पर दिखाया ठेंगा, 16 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: किसानों से उधार में उपज ली और पैसे देने के नाम पर दिखाया ठेंगा, 16 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
Fri, 26 May 2023 08:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 26 May 2023 08:26 AM IST
सार
सात किसानों के साथ 16 लाख की ठगी करने वाले आरोपी व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्यामपुर के एक व्यापारी ने किसानों को अपने झांसे में लेकर उनकी फसल ये कहकर ले ली कि बेचने के बाद उपज के रुपये उन्हें दे देगा। बाद में उसका मन डोल गया और व्यापार में घाटा होने का कहते हुए किसानों के रुपये देने से मुकरते हुए उन्हें ठेंगा दिखा दिया।
किसानों के साथ गल्ला व्यापारी द्वारा गल्ला खरीदने के बाद धोखाधड़ी कर पैसे न देने के संबंध में किसानों से शिकायत की गई। पुलिस जांच में व्यापारी द्वारा करीब 16 लाख की धोखाधड़ी करने सामने आया। थाना प्रभारी श्यामपुर ने बताया कि नारायण लाल शर्मा, सफरुउद्दीन मेवाती ने शिकायत की थी कि दिनेश ने उनके साथ धोखाधडी की है। उन्होंने कहा कि दिनेश ने गेहूं, सोयबीन, सरसों की फसल को उधार में खरीदकर फसल बेचने के बाद पैसे देने का कहा था, मगर नहीं दिए। उसका कहना है कि बिजनेस में घाटा हो गया है, इसलिये पैसे नहीं दूंगा।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि व्यापारी दिनेश अहिरवार ने नारायण लाल शर्मा, सफरुउद्दीन समेत सात किसानों से 16 लाख 23 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी के खिलाफ 420, 406 में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।