फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Theft of grains worth lakhs from Galla Mandi revealed

Sehore News: शातिर चोर दिन में करते थे रेकी, रात को देते थे अंजाम, गल्ला मंडी से लाखों की अनाज चोरी का खुलासा

Wed, 18 Jun 2025 04:01 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 18 Jun 2025 04:01 PM IST
सार

भैरूंदा कृषि उपज मंडी में अनाज चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 लाख रुपये मूल्य का चना, मूंग और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी दिन में रेकी कर रात में चोरी करते थे। एक अन्य आरोपी अभी फरार है। 

विज्ञापन
Sehore news: Theft of grains worth lakhs from Galla Mandi revealed
पुलिस ने अनाज चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को किया गिरफ्तार

विस्तार

कृषि उपज मंडी भैरूंदा में व्यापारियों को परेशान करने वाली गल्ला चोरी की घटनाओं का भैरूंदा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का लाखों रुपये का चना, मूंग और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जब्त की है। हालांकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। चोर दिन में रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय चोरी को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सात साल पुराने जघन्य हत्याकांड में दोषियों को मिली सजा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
विज्ञापन


थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब 13 और 15 जून को गल्ला मंडी भैरूंदा के व्यापारियों प्रभु सिंह पंवार, अंकित खंडेलवाल, अक्षय अग्रवाल और महेश खंडेलवाल ने थाने में अनाज चोरी की अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराईं। लगातार हो रही इन चोरियों से मंडी व्यापारी बेहद चिंतित थे और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने अनाज मंडी में चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के पालन में एसडीओपी विजय अंभोरे के मार्गदर्शन में तत्काल दो टीमें गठित कीं। गठित पुलिस टीमों ने आधुनिक तकनीकी सहायता और नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से जांच कर अज्ञात आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदीप मिश्रा के भगवान पर बिगड़े बोल, 'मुच्छड़' कहकर बनाया मजाक; बवाल के बाद यह कहा

मुखबिर की सूचना पर धर-दबोचा
पुलिस टीम को 16 जून को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली और इसी आधार पर नीलकंठ रोड भैरूंदा से तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए इन शातिर चोरों ने अपने अपराध का तरीका बताया, जो बेहद सुनियोजित था। आरोपी दिन के समय कृषि उपज मंडी भैरूंदा में विभिन्न दुकानों की रेकी करते थे, यानी पूरी तरह से निरीक्षण कर लेते थे कि कहां और कब चोरी की जा सकती है। इसके बाद, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वे मोटरसाइकिल से मंडी के पीछे से दुकानों में घुसते थे और बड़े पैमाने पर अनाज की चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपी लाडक़ुई निवासी राहुल उर्फ लड्डू बनवारी (27) पिता शान्तिलाल, पवन मीणा (19) पिता रामनिवास, विनोद बनवारी (32) पिता रामबगस के कब्जे से चोरी किया 18 कट्टी चना कीमत 53 हजार और 14 कट्टी मूंग कीमत 60 हजार के अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल कीमत 90 हजार इस प्रकार कुल 2 लाख मूल्य का मसरूका जब्त किया है। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में एक आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed