फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: The youth who went missing while bathing at Aamlighat of Narmada river was found after 3 months

Sehore news: नर्मदा नदी के आंवलीघाट से स्नान के दौरान लापता हो गया था युवक, अब तीन माह बाद सकुशल मिला

Wed, 02 Apr 2025 11:48 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 11:48 AM IST
सार

Sehore: सीहोर निवासी मनोज सेन अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ 30 दिसंबर 2024 सोमवती अमावस्या को सुबह 5 बजे आंवलीघाट पर स्नान करने गए थे। जहां दोनों ने नदी में एक साथ डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद मनोज लापता हो गया। जिसकी अभी तक तलाश चल रही थी।

विज्ञापन
Sehore news: The youth who went missing while bathing at Aamlighat of Narmada river was found after 3 months
युवक मनोज सेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जाको राखे साइयां मार सके न कोई…ये कहावत चरितार्थ हो गई, जब तीन माह पहले नर्मदा नदी के आंवलीघाट से स्नान के दौरान गायब हुआ युवक आंवलीघाट से ही सकुशल मिल गया। परिजन युवक को अपने बीच सकुशल पाकर बेहद खुश हैं। युवक के लापता होने से उनकी पत्नी प्रेमलता, बेटे अरुण और कान्हा का रो-रो कर बुरा हाल था, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और न ही उनका विश्वास टूटा। उन्हें इस बात का भरोसा था कि उनके पिता कभी न कभी जरूर आएंगे और उनका यह विश्वास 1 अप्रैल यानी मंगलवार को सच में बदल गया।
विज्ञापन


रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि उन्हें मंगलवार को आंवलीघाट से अज्ञात नंबर से फोन आया कि आंवलीघाट से 3 महीने पहले जो युवक लापता हुआ था वो आश्रम में बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस आश्रम पहुंची और मनोज सेन को सकुशल थाने लेकर पहुंची। जब मनोज सेन से पूछताछ की गई तो वह ठीक से किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पा रहा था। बार-बार नर्मदे हर के जयकारे लगा रहा था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और पहचान करने के बाद मनोज को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मनोज सीहोर जिले के अपने पैतृक गांव रोला में हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: भाजपा नेत्री डॉ. मनु और उसके पति की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, दुष्कर्म पीड़िता का कराया था गर्भपात    
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मनोज सेन अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ 30 दिसंबर 2024 को सुबह 5 बजे आंवलीघाट पर स्नान करने गए थे। जहां दोनों ने नदी में एक साथ डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद मनोज लापता हो गया। मनोज की पत्नी घाट पर बने चेंजरूम में कपड़े बदलने चली गई। कपड़े बदलने के बाद घाट पर मनोज को देखती रही लेकिन वो कहीं दिखाई नहीं दिए। इसके बाद प्रेमलता ने आश्रम में जाकर देखा तो वहां भी नहीं मिला। प्रेमलता को जब मनोज कहीं भी दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद से रेहटी पुलिस, SDERF  की टीम ने तलाशी शुरू की थी। लगातार अभियान चलाया, लेकिन मनोज सेन का कहीं कोई सुराख नहीं मिला।

कलेक्टर ने भी दिए थे निर्देश
सीहोर के तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भी मनोज को ढूंढने के निर्देश दिए थे, लेकिन मनोज का 92 दिन तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस एवं परिजनों ने भी आस छोड़ दी थी, लेकिन अब मनोज के घर में खुशी का माहौल है। मनोज के बेटे अरुण सेन ने बताया कि मेरे पापा सकुशल घर आ गए हैं, लेकिन अभी उनकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। पापाजी की वापसी से घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed