Sehore news: गेहूं खरीदी केन्द्र पर जमकर चल रहा गोलमाल, जांच में दो वेयर हाउसों की अनियमिता हुई उजागर
सीहोर जिले में गेहूं उपार्जन केन्द्र और वेयरहाउसों पर समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीदी कार्य में जमकर उपार्जन नीति की अवहेलना करते हुए गोल-माल किया जा रहा था। इसकी शिकायतें लगातार प्रशासन के पास पहुंच रही थीं। शिकायतों की जांच के लिए जांच दल ने वेयर हाउसों का निरीक्षण किया तो वे भी चौंक गए। दो वेयर हाउसों पर स्लॉट बुकिंग से तीन गुना ज्यादा भंडारण मिला। जांच दल ने इसकी रिपोर्ट कलेक्टर बालागुरु के को सौंपी है।
ये भी पढ़ें- सीहोर की एक हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर है मां विजयासन का दरबार, जानें क्या है सलकनपुर धाम की मान्यता
जिले में 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी कार्य शुरू किया गया, लेकिन कई केन्द्रों में देरी से खरीदी कार्य शुरू हुआ है। इसके बाद भी जिले के अनेक खरीदी केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग से अधिक गेहूं की खरीदी गेहूं उपार्जन केन्द्रों और वेयर हाउसों पर उपार्जन नीति की अवहेलना करते हुए कर दी है। बताया जाता है कि गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर किसानों से रुपए लेकर स्लॉट बुकिंग होने के पहले ही गेहूं की खरीदी कर ली है। इसकी गवाही उपार्जन केन्द्रों पर रखा गेहूं का स्टाक स्वयं दे रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने वेयर हाउसों और खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण के लिए जांच दल भेजा गया। ज्ञात रहे कलेक्टर बालागुरु के ने खुद दोराहा, श्यामपुर क्षेत्र के वेयरहाउस का निरीक्षण किया था। बताया जा रहा है कि निरीक्षण दल में जांच रिपोर्ट में अहमदपुर क्षेत्र के दो वेयरहाउस में काफी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- हर गांव को गरीबी मुक्त बनाना है, 78.7 करोड़ के विकास कार्य की दी सौगात
एक दर्जन से अधिक वेयर हाउसों का किया निरीक्षण
जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने पर श्यामपुर, दोराहा और अहमदपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक वेयरहाउस का जांच दल ने निरीक्षण किया। बताया जा रहा है वनखेडी स्थित बद्रीनाथ वेयर हाउस में स्लाट बुकिंग से तीन गुना ज्यादा गेहूं का भंडारण मिला है। बद्रीनाथ वेयर में खरीदी के लिए 900 मीट्रिन टन गेहूं के स्लॉट बुक थे जबकि यहां पर मौके पर 3100 मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण करके रखा गया है। इसी प्रकार ग्राम छतरपुरा रामानुज वेयर पर 1200 मीट्रिक टन गेहूं के स्लॉट बुकिंग थे जबकि यहां 2200 मीट्रिक टन गेहूं डम्प करके रखा मिला। जांच दल में वेयरहाउसों पर गेहूं का पंचनामा तैयार प्रस्ताव बनाकर जांच रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर दी है।

दो वेयर हाउस में स्लाट बुकिंग से तीन गुना ज्यादा मिला भंडारण

दो वेयर हाउस में स्लाट बुकिंग से तीन गुना ज्यादा मिला भंडारण
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
