{"_id":"66ed479928da668d4f024855","slug":"sehore-news-stones-pelted-on-tent-house-dalit-man-beaten-with-sticks-for-protesting-case-registered-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: टेंट हाउस पर किया पथराव, विरोध करने पर दलित व्यक्ति को लाठियों से पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: टेंट हाउस पर किया पथराव, विरोध करने पर दलित व्यक्ति को लाठियों से पीटा, मुकदमा दर्ज
Fri, 20 Sep 2024 03:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:29 PM IST
सार
जमोनिया में बुधवार रात को दो लोगों ने एक दलित व्यक्ति की दुकान पर पथराव किया। जब उसने इसका विरोध किया तो जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए लाठी और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में जातीय हिंसा और भेदभाव के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दलित और आदिवासी समुदाय के लोगों को जातीय हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। मंडी थाने के तहत आने वाले गांव जमोनिया में बुधवार रात को दो लोगों ने एक दलित व्यक्ति की दुकान पर पथराव किया और फिर जब उसने इसका विरोध किया तो जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए लाठी और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस हमले में व्यक्ति को गंभीर चोट आई है, उसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात की है। मंडी थाने के तहत आने वाले ग्राम जमोनिया टैंक में रहने वाले भगवान सिंह अहिरवार की टेंट हाउस की दुकान पर गांव के ही युवक गोलू ठाकुर और मनीष मीना ने पथराव कर दिया। इसका विरोध भगवान सिंह और उसके पिता राम सिंह अहिरवार ने किया तो दोनों को आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बीएनएस और ऐट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में मंडी थाना प्रभारी माया सिंह का कहना है कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
