फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Scientists are giving information about advanced techniques to farmers: Shivraj

Sehore news: "किसानों की समृद्धि से ही भारत बनेगा विकसित", केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले

Sun, 08 Jun 2025 01:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 01:02 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर में "विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो पहले किसानों को खुशहाल बनाना होगा। इसके लिए केंद्र सरकार लगातार मेहनत कर रही है।

विज्ञापन
Sehore news: Scientists are giving information about advanced techniques to farmers: Shivraj
इछावर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

विस्तार

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर में "विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए किसानों की समृद्धि सबसे ज़रूरी है और इसके लिए केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने किसानों से घर-घर जाकर वैज्ञानिक चर्चा करने और उन्नत तकनीकों की जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में अपने दौरों को लेकर उठे राजनीतिक आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे चुनाव प्रचार के लिए नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों के साथ मिलकर खेतों में काम करने और किसानों की समस्याएं समझने के लिए दौरे कर रहे हैं।चौहान ने कहा कि सरकार 'एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम' की भावना के साथ काम कर रही है। वे इन दिनों केंद्र सरकार की 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के अंतर्गत किसानों से सीधे संवाद कर रहे हैं। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलाया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने हाल ही में चौहान के लगातार दौरे पर सवाल खड़े किए थे और इसे संभावित चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा था।
विज्ञापन


सिंचाई और उत्पादन बढ़ाने पर जोर
शिवराज ने कहा कि सरकार सिंचाई की सुविधा को बेहतर बना रही है ताकि किसानों को भरपूर पानी मिले और फसल उत्पादन में वृद्धि हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन किसानों के खेतों तक अभी पानी नहीं पहुंच पा रहा है, वहां भी जल्द पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती को वैज्ञानिक आधार से जोड़ने का वादा
कृषि मंत्री ने कहा कि खेती को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि देश भर के 16,000 वैज्ञानिक अब लैब से निकलकर किसानों के खेतों में पहुंचेंगे और रिसर्च अब किसानों के अनुभवों पर आधारित होगी। इससे किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी मिलेगी और उनकी पैदावार में सुधार होगा।

प्राकृतिक और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा
शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक और जैविक खेती को अपनाएं। उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिक बेहतर बीजों की किस्मों पर रिसर्च कर रहे हैं, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आमदनी में इजाफा होगा।

पीएम आवास योजना को मिलेगी रफ्तार
कृषि मंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत 2018 की आवास प्लस सूची में शामिल बचे हुए 7,85,356 लाभार्थियों को जल्द ही पक्के मकान दिए जाएंगे। इसका स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें: सोनम को खोजने के नाम पर सड़कों के दोनों तरफ झाडि़यां काटती रही पुलिस


राजस्व मंत्री और जनजातीय कार्य राज्यमंत्री ने भी रखे विचार
कार्यक्रम में मौजूद राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और कृषि क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि सरकार किसानों के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी लगातार काम कर रही है।

कृषि चौपाल में दी गई तकनीकी जानकारी
ग्राम भाउखेड़ी में आयोजित कृषि चौपाल में शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से चर्चा की। कृषि वैज्ञानिकों ने उन्नत खेती की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा सहित कई नेता शामिल थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed