फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: PM Modi will meet laborer couple of Sehore on Independence Day, will discuss Amrit Sarovar

Sehore: स्वतंत्रता दिवस पर सीहोर के मजदूर दंपति से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी, अमृत सरोवर पर करेंगे चर्चा

Tue, 25 Jul 2023 10:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 10:59 AM IST
सार

स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर पीएम मोदी लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में झंडा वंदन के बाद मनरेगा के मजदूरों और अमृत सरोवरों के उपयोगकर्ता के दलों के सदस्यों से मिलेंगे। इस दौरान वह सीहोर के मजदूर दंपति से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Sehore News: PM Modi will meet laborer couple of Sehore on Independence Day, will discuss Amrit Sarovar
मजदूर दंपति से मुलाकात करेंगे पीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीहोर जिला देश की राजधानी दिल्ली में चर्चा का विषय रहेगा।  मनरेगा के तहत पानी को सहेजने और क्षेत्र के जल स्तर को बढ़ाने के लिए बनाए जा रहे अमृत सरोवर में मजदूरी करने वाले एक दंपति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिलेंगे और अमृत सरोवर के उपयोग एवं लाभ पर चर्चा करेंगे। स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में झंडा वंदन के उपरांत वह मनरेगा के मजदूरों और अमृत सरोवरों के उपयोगकर्ता के दलों के सदस्यों से मिलेंगे। जिले से इछावर के ग्राम टांकपुरा में बनाए गए अमृत सरोवर में मजदूरी करने वाले दंपति राजेश और पुष्पा मीणा का चयन प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के लिए किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मनरेगा अधिकारी प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि जिले की इछावर जनपद के ग्राम टांकपुरा में मनरेगा योजना अन्तर्गत अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। टांकपुरा में 19 लाख 62 हजार रुपये की लागत से बने इस सरोवर की जल भण्डारण क्षमता लगभग 25 हजार घन मीटर तथा जल ग्रहण क्षेत्र 2.50 एकड़ है। इस अमृत सरोवर के उपयोग के लिए कृष्णा स्व-सहायता समूह को कार्य सौंपा गया है। समूह के अध्यक्ष राजेश हैं। सरोवर के जल का उपयोग तालाब के आसपास के किसानों की भूमि को सिंचित करने के लिए किया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा अमृत सरोवर का चयन 15 अगस्त 2023 को नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अमृत सरोवर में कार्य करने वाले मजदूर राजेश एवं पुष्पा मीणा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमृत सरोवर के निर्माण उपरांत होने वाले लाभ पर चर्चा के लिए किया गया है। यह दंपति उपयोग कर्ता दल  के सदस्य के साथ यहां पर मजदूर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed