फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News Mahadev Holi in Sehore on lines of Kashi Mathura and Barsana devotees from all over country

Sehore News: काशी, मथुरा और बरसाने की तर्ज पर सीहोर में महादेव की होली, देश भर से आए श्रद्धालु

Sat, 15 Mar 2025 07:39 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 15 Mar 2025 07:39 PM IST
सार

महादेव की होली...बम बम होली...बाबा की होली और बोल बम की आवाज से सीहोर शहर का हर शिव मंदिर और गलियां गूंज उठी। महादेव की होली में पूरा शहर शामिल हुआ था। महादेव के रंग में रंगे शहर में देश के कोन-कोने से लोग आए।

विज्ञापन
Sehore News Mahadev Holi in Sehore on lines of Kashi Mathura and Barsana devotees from all over country
महादेव की होली में डूबा रहा सीहोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल की तरह इस साल भी होली के दूसरे दिन देश भर में प्रसिद्ध महादेव की होली की धूम शहर में देखने को मिली। हजारों की संख्या में देश के कोने-कोने से आए आस्थावन श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। काशी, मथुरा और बरसाने की तर्ज पर सीहोर में महादेव की होली में शामिल होने के लिए दो दिन पूर्व ही हजारों की संख्या में कुबेरेश्वरधाम पर श्रद्धालु पहुंचे थे। शहरवासियों ने भी शनिवार को आस्था और उत्साह के साथ महादेव की होली का पर्व मनाया।

विज्ञापन


महादेव की होली चल समारोह में अघोरी और आदिवासी भी शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी नृत्य व झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत कर स्वलपाहार कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद होली का उत्साह देखने को मिला। शहर के महादेव मंदिरों में जमकर होली खेली गई। महादेव होली के चल समारोह में कुबेरेश्वरधाम पर बनाए जाने वाले मंदिर की झांकी के अलावा होली खेलते देवी-देवताओं की झांकी आदि शामिल थी। इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हर शिव मंदिर में श्रद्धालु जाएं और पानी में केसरिया रंग, अष्टगंध घोलकर या चंदन-हल्दी घोलकर शिव को स्नान कराएं, जो रंग आपस में लगाएंगे, वही महादेव की होली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीहोर में खत्म हुई नवाबी होली
हर साल की तरह इस साल भी होली के दूसरे दिन देश भर में प्रसिद्ध पांच दिवसीय महादेव की होली की धूम शहर में देखने को मिली। इस दौरान वर्षों से चली आ रही नवाबी होली की जड़ों को समाप्त करने हजारों की संख्या में देश के कोने-कोने से आए आस्थावन श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ होली खेली और अबीर-गुलाल के उड़ते बादलों से अंबर रंगीन हो गया और सड़कों पर गुलाल जमा रहा।

यह भी पढ़ें: भोपाल में 500 पुलिसकर्मियों संग थिरके पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, देखें तस्वीरें

चमत्कारेश्वर मंदिर से शुरू हुआ महादेव की होली का जुलूस
शनिवार सुबह हर साल की तरह इस साल भी नदी चौराहा नगर पालिका परिसर स्थित चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर से महादेव की होली का जुलूस नगर में धूमधाम से ढोल-नगाडों एवं डीजे की धुनों के मध्य निकाला गया। भव्य चल समारोह में शिव भक्त नाचते-गाते एवं रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे।

सुबह चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने सैकड़ों भक्तों के मध्य भगवान शिव को चंदन और केसर से युक्त एक लोटा जल अर्पित किया और उसके पश्चात नगर के अनेक शिव मंदिर पहुंचे। महादेव की होली का भव्य जुलूस शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए तहसील चौराहे स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। जुलूस के दौरान हुरियारे डीजे, ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों की थाप पर नाचते गाते चल रहे थे।


गुलाल उड़ातीत मशीनों से 1000 क्विंटल बरसाया अबीर-गुलाल

विठलेश सेवा समिति के समीर शुक्ला और पंडित विनय मिश्रा द्वारा महादेव की होली के लिए वाहनों पर चार से अधिक आधुनिक मशीनों का इंतजाम किया गया था, करीब एक हजार क्विंटल से अधिक अबीर, गुलाल और फूलों को मशीन में डालकर आस्थावन श्रद्धालुओं पर बरसाया गया। हर तरफ अबीर गुलाल ही उड़ता हुआ दिखाई दिया, बाबा के भक्त अबीर गुलाल में रंगे नजर आए, महिलाओं ने होली के दौरान फूल और गुलाल-अबीर बरसाकर उन्हें होली के रस से सराबोर कर दिया। महादेव की होली में गुलाल और अबीर उड़ाने के लिए मशीन के अलावा, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और जबलपुर के अघोरियों की टीम शामिल हुई है। इसके अलावा झांकियां और झाबुआ आदि के नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें: बग्घी पर सवार होकर पहुंचे दमोह एसपी, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

स्टाइलिश लुक में नजर आए पंडित मिश्रा
अपने गृहनगर सीहोर में इंटरनेशनल कथावाचक पंडित मिश्रा भी होली के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने न केवल खूब होली खेली, बल्कि यहां की एक नवाबी परंपरा भी बदल दी। इतना ही नहीं, होली पर पंडित प्रदीप मिश्रा बेहद स्टाइलिश लुक में दिखे। होली के इस मौके पर पंडित प्रदीप मिश्रा अनूठे अंदाज में दिखे। उन्होंने सिर पर स्टाइलिश साफा बांधा था जबकि आंखों पर ब्लेक सनग्लास पहन रखा था।

17 मार्च को आष्टा में होली का पर्व
देश के पर्व और परम्पराओं में उत्साह का संचार करने के लिए सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने वाले धरती पुत्र भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद एक बार फिर से होली का उत्साह देखने को मिला है और शहर के महादेव मंदिरों में जमकर होली खेली। अब आगामी 17 मार्च को आष्टा में होली का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed