फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Lakhs of Devotees to Attend Rudraksh Mahotsav, Railway Launches Special Fair Train, Stops Here

Sehore: रुद्राक्ष महोत्सव में आएंगे लाखों श्रद्धालु, रेलवे ने चलाई मेला स्पेशल ट्रेन, यहां होगा स्टॉपेज

Sun, 23 Feb 2025 12:31 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 12:31 PM IST
सार

कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में 25 फरवरी से 3 मार्च तक सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Sehore: Lakhs of Devotees to Attend Rudraksh Mahotsav, Railway Launches Special Fair Train, Stops Here
रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेन चलाई - फोटो : credit

विस्तार

जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में 25 फरवरी से 3 मार्च तक सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण का आयोजन होगा। हर रोज लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उज्जैन महाकाल मंदिर और सीहोर कुबेरेश्वर धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रेलवे ने 23 फरवरी से 4 मार्च तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण की तिथि नजदीक आने के साथ ही कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 25 फरवरी से शुरू होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर शहर की होटलें, धर्मशाला, गेस्ट हाउस दो दिन पहले से फुल हो गए हैं। श्रद्धालु बसों के अलावा, ट्रेन और अपने साधनों से भी सीहोर आने लगे हैं। मेले के चलते ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ने लगी है। कुबेरेश्वर धाम पर रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने के लिए अनेक श्रद्धालुओं ने पहले से ही पांडालों में जगह संभाल ली है। 
विज्ञापन


रुद्राक्ष महोत्सव और महाशिवरात्रि पर उज्जैन और सीहोर में होने वाली भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने मेला स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला लिया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के मुताबिक उज्जैन एवं सीहोर में महाशिवरात्रि के दौरान रेलवे स्टेशन पर आने वाली अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए इस ट्रेन को चलाया जा रहा है। ये ट्रेन 23 फरवरी से 4 मार्च तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 09307 उज्जैन-भोपाल स्पेशल 23 फरवरी से 4 मार्च तक उज्जैन से प्रतिदिन शाम 5.35 बजे चलकर मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं संत हिरदाराम नगर होते हुए प्रतिदिन रात्रि 9.35 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09308 भोपाल-उज्जैन स्पेशल 23 फरवरी से 4 मार्च तक भोपाल से प्रतिदिन रात 10.20 बजे चलकर संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर एवं मक्सी होते हुए रात्रि 2.20 बजे उज्जैन पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में 10 शयनयान श्रेणी एवं 04 सामान्य श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed