फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: In a blink, the road took them home — a family’s journey ends where silence begins

Sehore News: धार्मिक यात्रा से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, मां, बेटे और बहू की मौत, गांव में पसरा मातम

Sun, 27 Jul 2025 09:15 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 09:15 PM IST
सार

सीहोर जिले के बोरखेड़ा बामन निवासी शर्मा परिवार रविवार को धार्मिक यात्रा से लौटते समय देवास जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। बेड़ामऊ-पोलाय के बीच नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिससे सुनीता शर्मा, उनके बेटे अभिषेक और बहू नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Sehore news: In a blink, the road took them home — a family’s journey ends where silence begins
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को सीहोर जिले के भैरूंदा तहसील अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा बामन निवासी शर्मा परिवार एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। धार्मिक यात्रा से लौटते समय उनकी कार देवास जिले में इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर बेड़ामऊ और पोलाय के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मां, बेटा और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने की कोशिश रहा। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी यात्री उसमें फंस गए। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में मृतकों की पहचान सुनीता शर्मा (शिक्षिका), उनके बेटे अभिषेक शर्मा और बहू नेहा शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य लोकेश और अमितेश शर्मा को गंभीर हालत में इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाबा महाकाल में दिखा एक और शिवलिंग, सुबह 3 बजे से शुरू हुई भस्म आरती में भक्तों ने किए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मातम, एक साथ निकलीं तीनों की अर्थियां
दुर्घटना की खबर जैसे ही ग्राम बोरखेड़ा बामन और भैरूंदा पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में सामान्य दिनचर्या चल रही थी, लेकिन जैसे ही तीनों की एक साथ अर्थियां निकलीं, माहौल गमगीन हो गया। गांव के लोग अपने काम छोड़कर परिवार के घर पहुंचने लगे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की आंखें नम थीं और हर कोई स्तब्ध दिखा।

गांव की आत्मा था शर्मा परिवार
स्थानीय लोगों ने बताया कि शर्मा परिवार बेहद मिलनसार और सामाजिक था। मूल रूप से बोरखेड़ा बामन निवासी यह परिवार कार्य और शिक्षा के कारण भैरूंदा के वार्ड क्रमांक 11 में निवास कर रहा था। त्योहारों और सामाजिक आयोजनों में गांव आकर सभी से आत्मीयता से मिलते थे। अब उनकी यादें ही गांव वालों के बीच रह गई हैं। कमलापुर थाना प्रभारी उपेंद्र नाहर ने बताया कि हादसे की प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर आए मवेशी को कारण माना गया है। मृतक परिवार धार्मिक यात्रा कर राजस्थान से लौट रहा था। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed