फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: HDFC employee dupes customer of ₹10 lakh, lives lavishly while client unknowingly burdened

Sehore news: एचडीएफसी कर्मचारी ने रचा फ्रॉड, ग्राहक को बनाया 10 लाख का कर्जदार, खुद उड़ाता रहा ऐश

Sun, 27 Jul 2025 02:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 02:02 PM IST
सार

एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी ने ग्राहक के दस्तावेजों से फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर पांच साल तक करीब 10 लाख रुपये खर्च किए। पुलिस ने सतना और पिपरिया से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट से तीन दिन की रिमांड ली है। अन्य आरोपियों की तलाश और वसूली जारी है।

विज्ञापन
Sehore news: HDFC employee dupes customer of ₹10 lakh, lives lavishly while client unknowingly burdened
फ़ाइल फ़ोटो

विस्तार

एचडीएफसी बैंक में एक चौंकाने वाला फ्रॉड सामने आया है। गंगा आश्रम स्थित शाखा में खाता खुलवाने पहुंचे एक ग्राहक के साथ खुद बैंक के कर्मचारी ने विश्वासघात किया। कर्मचारी मनोज पटले ने ग्राहक के दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए उसके नाम से फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाया और खुद इस्तेमाल करता रहा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने साथी भरत प्रताप सिंह (निवासी सतना) के मोबाइल नंबर को खाते से लिंक करवा दिया, ताकि बैंक से आने वाले कोई भी मैसेज ग्राहक तक न पहुंचे। इस तरह दोनों आरोपियों ने पांच साल तक क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालते रहे और शेयर मार्केट में निवेश करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सात महीने बाद अंधे हत्याकांड का खुलासा, दोस्ती के नाम पर मौत का इंजेक्शन, मामूली विवाद में ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई सफर और महंगी लाइफस्टाइल
आरोपियों की लाइफस्टाइल में अचानक बदलाव आया। कभी हवाई यात्रा तो कभी मंहगे गैजेट्स की खरीद—उन्होंने ग्राहकों के पैसों से ऐश की जिंदगी जी। यहां तक कि लोगों को ब्याज पर रकम देने का काम भी शुरू कर दिया। किसी को शक न हो, इसलिए बैंकिंग व्यवहार बड़ी सावधानी से किया गया।

नोटिस से खुली पोल
हाल ही में जब एक नोटिस एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्राहक मोहम्मद इब्राहिम कुरैशी को मिला तो उनके होश उड़ गए। बैंक से जानकारी लेने पर उन्हें बताया गया कि उनके नाम पर ही क्रेडिट कार्ड जारी किया गया था, जिससे करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।


ये भी पढ़ें- रात में प्रेमिका के पति को मारा, सुबह शोक जताने घर भी पहुंचा; दरिंदगी ऐसी कि शरीर 25 जगह से काटा

पुलिस की सक्रियता से पकड़े गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने सायबर सेल की मदद से एक टीम बनाई। दो दिन में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन डिटेल्स निकलवाई गईं और एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद तीन दिन की कड़ी मेहनत के बाद सतना और पिपरिया से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मंजूर
शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीजीएम कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब इस फ्रॉड में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और रकम की वसूली की दिशा में भी काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed