फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore news: Crazy lover called his girlfriend from Betul to Budhni, then killed her in the forest

Sehore News: बैतूल से प्रेमिका को बुलाकर बुधनी के जंगल में बेरहमी से की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 01:07 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 01:07 PM IST
सार

सीहोर जिले के बुधनी में एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। बैतूल निवासी 21 वर्षीय अंकिता पाटिल को आरोपी कृष्णकांत मालवीय ने शादी का झांसा देकर नर्मदापुरम बुलाया और फिर बाइक से सतकुंडा जंगल ले जाकर पत्थर व चाकू से उसकी हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Sehore news: Crazy lover called his girlfriend from Betul to Budhni, then killed her in the forest
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम संबंध में शादी का दबाव प्रेमी को इतना नागवार गुजरा कि उसने प्रेमिका को 125 किलोमीटर दूर बैतूल से सीहोर जिले के बुधनी बुलाया और सतकुंडा के जंगल में ले जाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। बुधनी पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 21 वर्षीय अंकिता पाटिल के रूप में हुई है, जो बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहावाड़ी की रहने वाली थी। आरोपी कृष्णकांत मालवीय (23), ग्राम गोरुकुंदा निवासी है, जो अंकिता का प्रेमी था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर अंकिता को नर्मदापुरम बुलाया और वहां से बाइक से सतकुंडा के जंगल ले गया। जहां उसने पहले सिर पर पत्थर से वार किया और फिर चाकू से पेट व गले पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


जंगल में मिली थी क्षत-विक्षत लाश
15 जून को बुधनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-46 स्थित मिडघाट के पास सतकुंडा जंगल में एक अज्ञात युवती की क्षत-विक्षत लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती की हत्या पत्थर व धारदार हथियार से की गई है। चूंकि लाश दो-तीन दिन पुरानी थी, इसलिए तत्काल पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास जिलों से जुटाई गई जानकारी
सीहोर पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों  नर्मदापुरम, रायसेन, हरदा, भोपाल और बैतूल  से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी मंगाई। इस दौरान बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से गायब युवती की हुलिया और कपड़े मिलते-जुलते पाए गए। परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने मृतका की पहचान अंकिता पाटिल के रूप में की।

यह भी पढ़ें:  फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई, पायलट ने तुरंत रोका प्लेन, ढाई घंटे बाद हुआ रवाना


आरोपी ने किया जुर्म कबूल
परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने गोरुकुंदा निवासी कृष्णकांत मालवीय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछे जाने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अंकिता उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह जघन्य वारदात की।

अहम सुराग और सबूत बरामद
पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त बाइक, चाकू, मोबाइल फोन और मृतका के दस्तावेज बरामद किए हैं। डीएसपी चैन सिंह रघुवंशी व निरीक्षक संदीप जाट के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस टीम ने अंधे कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed