फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Politics continues in Sehore on minister Prahlad Patel's beggar statement

Sehore: मंत्री प्रहलाद पटेल के भिखारी वाले बयान पर सियासत जारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की इस्तीफे की मांग

Wed, 05 Mar 2025 10:16 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 10:16 PM IST
सार

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के हक और अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी निणार्यक लड़ाई लड़ेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 मार्च 2025 को ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा।

विज्ञापन
Politics continues in Sehore on minister Prahlad Patel's beggar statement
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जनता को भिखारी बताने वाले मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल अपने पद से इस्तीफा सौंपे और जनता से माफी मांगे। प्रदेश की भाजपा सरकार और उनके मंत्री जनता को भिखारी बता रहे हैं। इस ओछी मानसिकता, घृणात्मक-निकृष्ट सोच और भाजपा सरकार की महिला, किसान, युवा और जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस पार्टी सडक़ से सदन तक आंदोलन करेगी। यह बातें कांग्रेस के जिला सीहोर अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कही। वे कांग्रेस जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार सीहोर जिलेभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में प्रदेश को बदहाली, असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। अब तो हालत यह हो गए हैं कि जनता को भगवान बताकर वोटे बटोरने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को ही भिखारी बता रही है। जब प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख बहनों ने अपनी मेहनत की कमाई पर अधिकार मांगा, तो सरकार में बैठे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और उनकी पार्टी ने उन्हें भिखमंगा कहकर अपमानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्या महिलाओं को उनके अधिकार मांगने पर अपमानित किया जाएगा? भाजपा राज में जनता की बदहाली की भयानक तस्वीर प्रदेश में सामने आई है। महिलाओं का अपमान कर उनका अधिकार छीनने की साजिश की जा रही है। सत्ता पाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 3000 रूपए देने का वादा करने वाली भाजपा ने लालच देकर उन्हें पहले 1000 रूपए दिए, फिर 1250 रूपए दिए और अब धीरे-धीरे योजना से अपात्र बताकर महिलाओं को वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं बर्बादी की कगार पर
राजीव गुजराती ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बादी की कगार पर हैं। अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न ही दवाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। मरीजों को इलाज नहीं मिलने के कारण वह परेशान होकर दम तोड़ रहे हैं। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बीते चार साल से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते छात्रों का भविष्य अंधकारमय है।

छात्रों से भारी रकम वसूली जा रही है, लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही है। सरकार ने किसानों के लिए कोई राहत नहीं दी, किसान खाद-बीज के लिए भटक रहे, भाजपा ने किसानों से 2700 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं, 3100 रूपए धान, 6000 सोयाबीन के देने के जो वादे किए थे, उनका हक मांगना क्या भीख मांगना कहलाता है? समाज के कमजोर वर्गों को उनका हक नहीं मिल रहा। महीनों से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन लंबित है। बीजेपी सरकार बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के अधिकारों को भीख कहकर उनका अपमान कर रही है।

कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के हक और अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी निणार्यक लड़ाई लड़ेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 मार्च 2025 को ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा, जिसमें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों सहित ब्लाक, मंडलम् एवं सेक्टर के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। 8 मार्च को कांग्रेस के जिला प्रभारी-सहप्रभारी, विधायक, विधानसभा प्रत्याशियों एवं कांग्रेसजनों की मौजूदगी में जिला मुख्यालयों पर धरना एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे की मांग की जाएगी।


आगामी 10 मार्च को मप्र कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मप्र किसान कांग्रेस द्वारा राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग करेगी तथा यह भी मांग करेगी कि मुख्यमंत्री और मंत्री प्रहलाद पटेल प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा जनता के विरोध के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed