फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Congress got angry when BJP minister Vijay Shah linked Colonel Sofia's name with terrorists

Sehore news: BJP मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया का आतंकियों से जोड़ा नाम तो भड़की कांग्रेस, फूंका पुतला

Wed, 14 May 2025 09:40 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 09:40 PM IST
सार

मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस ने कोतवाली चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने बयान को देशद्रोह करार देते हुए इस्तीफे और एफआईआर की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
Sehore news: Congress got angry when BJP minister Vijay Shah linked Colonel Sofia's name with terrorists
कांग्रेस जनों ने भाजपा के मंत्री विजय शाह का कोतवाली चौराहा पर पुतला दहन किया।

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया, जिसके बाद से उनकी जमकर आलोचना हो रही है। बुधवार को कांग्रेसजनों ने विरोध जताते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देशानुसार स्थानीय कोतवाली चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में भाजपा के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विवादित बयान पर घिरे विजय शाह, भाजपा संगठन भी नाराज, उमा की मांग- तुरंत बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज करें
विज्ञापन


इस मौके पर निशांत वर्मा ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी को भाजपा मंत्री विजय शाह आतंकवादी की बहन बताकर अपनी और पार्टी का चाल और चरित्र  उजागर कर रहे हैं, जो कि देशद्रोही की श्रेणी में आता है। नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने कहा कि भाषा की मर्यादा, शब्दों की गरिमा और सभ्यता की सारी सीमाएं लांघते हुए मंत्री विजय शाह ने घिनौना और शर्मनाक बयान दिया है। देश की शान, हमारी वीर बहादुर अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान पूरे भारत की नारी शक्ति का अपमान है। यदि भाजपा में थोड़ा सा भी देश प्रेम शेष हो और उसे नारी सम्मान की परवाह है तो ना सिर्फ विजय शाह से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए, बल्कि उस पर तत्काल देशद्रोह और नारी शक्ति के अपमान के लिए प्रकरण दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NSUI ने कर्नल सोफिया के छाया चित्र पर किया दूध अभिषेक, मंत्री विजय शाह का फूंका पुतला, पोती कालिख

पुतला दहन का विरोध जताने वालों में प्रमुख रूप से प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, ओम बाबा राठौर, पवन राठौर, रामायण प्रसाद शुक्ला, घनश्याम यादव, मनोज पटेल, घनश्याम मीणा, मुस्तफा अंजुम, असरफ अली, आसिफ अंसारी, सईद लाला मंसूरी, केके रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, पंकज शर्मा, अरूण मालवीय, गजराज परमार, लक्की सक्सेना, मनीष मेवाड़ा, राहुल गोस्वामी, प्रवेश परिहार, मेंहंदी हसन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed