फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Confiscated vehicles kept in Shyampur police station burnt, garbage house suddenly caught fire

Sehore News: श्यामपुर पुलिस थाने में रखे जब्त वाहन जले, कचरा घर में लगी अचानक आग

Tue, 31 May 2022 07:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 31 May 2022 07:09 PM IST
सार

सीहोर जिले के श्यामपुर थाने में जब्त कर रखे गए वाहनों में आग लग गई। इसमें कई वाहन पूरी तरह जल गए हैं। आग पास ही स्थित कचरा घर में लगी थी, जो फैलते-फैलते गाड़ियों तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Sehore News: Confiscated vehicles kept in Shyampur police station burnt, garbage house suddenly caught fire
श्यामपुर पुलिस थाने में रखे जब्त वाहन जले, कचरा घर में लगी अचानक आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के श्यामपुर स्थित पुराने थाने के पास बने कचरा घर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। श्यामपुर पुलिस द्वारा जब्त वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग की सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह के समय हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि आग की सूचना सीहोर मुख्यालय को देने के बाद भी फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाई। तेजी से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, वहीं आपको बता दें कि श्यामपुर तहसील के लिए फायर ब्रिगेड की मांग काफी दिनों से चल रही है। हर बार आगजनी की घटना होने के बाद जिम्मेदारों द्वारा आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन श्यामपुर को आज तक अग्नि वाहन नहीं मिल पाया है। जिसके कारण आगजनी की घटना हो जाने के बाद काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed