फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News Collector inspected the construction work of Devi Lok and Medical College

Sehore News: देवी लोक-मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण, DM बोले- गुणवत्ता और समय सीमा में हो काम पूरा

Tue, 19 Dec 2023 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 08:28 PM IST
सार

सीहोर जिला कलेक्टर ने मंगलवार को देवी लोक और मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर बोले, गुणवत्ता और समय सीमा में कार्य पूरा होना चाहिए।

विज्ञापन
Sehore News Collector inspected the construction work of Devi Lok and Medical College
निर्माण कार्य का निरीक्षण करते कलेक्टर सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले की बुधनी तथा भैरूंदा जनपद में चल रहे अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी और सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सलकनपुर में चल रहे देवी लोक निर्माण के कार्यों के साथ ही मंदिर परिसर के अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने बुधनी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करें और कार्यों की गुणवत्ता देखें। कलेक्टर सिंह ने भैरूंदा में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की और चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों में गति लाते हुए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने भैरूंदा में भैरूंदा-सीहोर रोड के निर्माण कार्य को देखा और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने भैरूंदा में चल रहे रेस्ट हाउस के निर्माण कार्य को देखा और निर्माण के दौरान गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भैरूंदा में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों में गति लाने के एनवीडीए के अधिकारी को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नगरीय निकाय में चल रहे सीवरेज कार्य की समीक्षा भी की। कलेक्टर सिंह ने भैरूंदा में चल रहे रेस्ट हाउस निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी लोक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
कलेक्टर सिंह ने सलकनपुर में चल रहे देवी लोक निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी। उन्होंने कहा कि देवी लोक निर्माण के लिए स्वीकृत की गई डिजाइन और मापदंड के अनुसार ही सभी कार्य किया जाए। उन्होंने सलकनपुर में चल रहे रेस्ट हाउस निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


बुधनी में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का निरीक्षण
कलेक्टर सिंह ने बुधनी में चल रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर चल रहे कार्य का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बुधनी में बनाए जा रहे टॉय क्लस्टर तथा सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राधेश्याम बघेल, मदन सिंह रघुवंशी, ईपीड्ब्यलूडी सुनील कौरव, तहसीलदार सौरभ वर्मा, जनपद सीईओ देवेश सराठे, सीएमओ प्रफुल गठरे, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed