फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore News: Bike and bus collide on Salkanpur Road two dead on the spot one seriously injured

Sehore News: सलकनपुर रोड पर बाइक और बस की टक्कर , दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Fri, 07 Jun 2024 01:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Jun 2024 01:52 PM IST
सार

बाइक सवार तीनों लोग मजदूरी करने के लिए होशंगाबाद जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Sehore News: Bike and bus collide on Salkanpur Road two dead on the spot one seriously injured
सीहोर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीहोर जिले की बुदनी तहसील के सलकनपुर रोड पर बस और बाइक के बीच सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पंडाडो निवासी कमल, बाबू और राकेश अपनी बाइक से सलकनपुर रोड पीलीकरार पर नर्सरी के सामने से निकल रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़त में कमल और बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश का पैर पूरी तरह से मुड़ गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


बताया गया कि बाइक सवार तीनों लोग मजदूरी करने के लिए होशंगाबाद जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार सलकनपुर की ओर से आ रहे थे, जबकि सामने से इंदौर की ओर जा रही दुर्गा ट्रैवल्स की बस आ रही थी। तीनों बाइक सवार अपनी साइड से ही चल रहे थे, तभी अचानक बस ने अपना संतुलन खो दिया और बाइक सवारों से टकरा गई।  पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, फरार चालक और कंडक्टर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed