फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Asha-Usha workers blocked the road in front of the Collectorate

Sehore news: आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने कर दिया चक्काजाम, 15 सूत्री मांगों लेकर जताया गुस्सा

Mon, 10 Mar 2025 07:07 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 07:07 PM IST
सार

सीहोर में आशा-ऊषा संयुक्त मोर्चा ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चक्काजाम किया, जिसमें आशा एवं पर्यवेक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि को रोकने का विरोध किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा 1,000 रुपये की वेतन वृद्धि की घोषणा के बावजूद भुगतान नहीं होने पर प्रदर्शन हुआ, और कार्रवाई की मांग की गई। 

विज्ञापन
Sehore news: Asha-Usha workers blocked the road in front of the Collectorate
सीहोर। आशा-ऊषा ने कलेक्ट्रेट के सामने किया चक्काजाम।

विस्तार

सोमवार को आशा-ऊषा संयुक्त मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। भोपाल नाका से बस स्टैंड जाने वाली प्रमुख फोरलेन सड़क पर जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान आशा एवं पर्यवेक्षकों के वार्षिक वेतन वृद्धि को भेदभावपूर्ण तरीके से रोकने के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई।

विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा ने जिलाध्यक्ष चिंता चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि 29 जुलाई 2023 को भोपाल में आयोजित महा सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने आशा एवं पर्यवेक्षकों के लिए 1,000 रुपये का वार्षिक वेतन वृद्धि करने की घोषणा की थी। इसके बाद 2 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विधिवत आदेश जारी किए गए थे, लेकिन आज तक इस घोषणा को लागू नहीं किया गया है।

विज्ञापन

आशा एवं पर्यवेक्षकों का कहना है कि लगभग दो साल बीत जाने के बावजूद विभाग और सरकार के द्वारा उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान भेदभावपूर्ण तरीके से रोका जा रहा है। जबकि मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए भी इसी तरह की घोषणा की थी और उनका वेतन वृद्धि जुलाई 2024 से लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशा-ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा ने इस भेदभावपूर्ण रवैये का विरोध करते हुए विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। मोर्चा ने आशा एवं पर्यवेक्षकों के 1,000 रुपये की वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान जल्द करने और अन्य लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की है। प्रदर्शन में जिले भर की आशा-ऊषा पर्यवेक्षक शामिल हुए।

सीहोर। आशा-ऊषा ने कलेक्ट्रेट के सामने किया चक्काजाम।

सीहोर। आशा-ऊषा ने कलेक्ट्रेट के सामने किया चक्काजाम।

 

सीहोर। आशा-ऊषा ने कलेक्ट्रेट के सामने किया चक्काजाम।

सीहोर। आशा-ऊषा ने कलेक्ट्रेट के सामने किया चक्काजाम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed