फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Administration bulldozer runs on 5 colonies being built illegally in Sehore

Sehore news: अवैध तरीके से बनाई जा रही पांच कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, सड़कें खोदी; जानें

Sun, 04 May 2025 08:11 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 08:11 PM IST
सार

Sehore: एसडीएम वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे सस्ते दामों के लालच में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान न खरीदें। उन्होंने कहा कि कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले कॉलोनाइजर का वैध रजिस्ट्रेशन और संबंधित शासकीय अनुमतियों की जांच जरूर करें।

विज्ञापन
Sehore news: Administration bulldozer runs on 5 colonies being built illegally in Sehore
प्रशासन ने अवैध कॉलोनी को चलाया बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

सीहोर में रविवार को जिला प्रशासन ने बिना सक्षम अनुमति के विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाया। इस दौरान कॉलोनियों में बने कार्यालय, सड़कें, मुख्य द्वार, बाउंड्री वॉल और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। साथ ही मुरम की सड़कों को भी जेसीबी से उखाड़ दिया गया।

जिला कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारियों को बिना वैधानिक अनुमति के कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कार्रवाई की शुरुआत मुरली रोड स्थित सायलो के पास बन रही अंजनी धाम कॉलोनी से की गई। छह एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही इस कॉलोनी में कॉलोनाइजर द्वारा बनाए गए कार्यालय और सड़कें जेसीबी से हटाई गईं। इसके बाद प्रशासन की टीम इंदौर नाके से श्मशान मार्ग पर स्थित माधव विहार कॉलोनी पहुंची, जो लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में फैली थी। यहां भी प्रवेश द्वार और निर्माणाधीन ऑफिस को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियों पर हुई कार्रवाई
एसडीएम तन्मय वर्मा ने बताया कि रविवार को अंजनी धाम कॉलोनी, माधव स्टेट, तथा अनीता राय, रजनी राठौड़ और दिनेश राठौर द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को गिराया गया। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों और ऐसे कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। रविवार की कार्रवाई नायब तहसीलदार चंचल जैन, नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पढ़ें: बांदकपुर में मूर्ति को लेकर विवाद, रजक समाज ने धर्मशाला की जमीन पर लगाई संत गाडगे की प्रतिमा; जानें


नागरिकों से अवैध कॉलोनियों से दूर रहने की अपील
एसडीएम वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे सस्ते दामों के लालच में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान न खरीदें। उन्होंने कहा कि कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले कॉलोनाइजर का वैध रजिस्ट्रेशन और संबंधित शासकीय अनुमतियों की जांच जरूर करें। अवैध कॉलोनियों में संपत्ति खरीदने पर नागरिकों को बाद में अनेक कानूनी और सुविधाजनक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर पहले से रोक
कलेक्टर बालागुरू के. पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अवैध कॉलोनियों में किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री नहीं की जाएगी। हालांकि बीते कुछ महीनों में कार्रवाई की रफ्तार धीमी होने के कारण कुछ कॉलोनाइजरों ने इसका लाभ उठाकर प्लॉटिंग का काम शुरू कर दिया था। अब प्रशासन ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed