{"_id":"68176a24323859db5e0a25e7","slug":"controversy-over-the-statue-in-bandakpur-damoh-news-c-1-1-noi1223-2907667-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: बांदकपुर में मूर्ति को लेकर विवाद, रजक समाज ने धर्मशाला की जमीन पर लगाई संत गाडगे की प्रतिमा; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: बांदकपुर में मूर्ति को लेकर विवाद, रजक समाज ने धर्मशाला की जमीन पर लगाई संत गाडगे की प्रतिमा; जानें
Sun, 04 May 2025 07:30 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
सांसद, विधायक से बात करते रजक समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दमोह के जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में सीएम के आने के पहले मूर्ति विवाद सामने आया है। यहां रजक समाज ने अपनी धर्मशाला के पास एक चबूतरा बनाकर संत गाडगे महाराज की प्रतिमा स्थापित कर दी है। जबकि बांदकपुर मंदिर प्रबंधन का कहना है यह जमीन उनकी है। रविवार सुबह सांसद, विधायक और कलेक्टर की मौजूदगी में रजक समाज ने अपनी बात रखी। मूल योजना के अनुसार संत गाडगे की प्रतिमा की स्थापना पांच मई को होनी थी, लेकिन प्रशासनिक दबाव के कारण रजक समाज ने तीन मई की शाम को ही प्रतिमा स्थापित कर दी। इस पर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष रामकृपाल पाठक ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जिस जमीन पर प्रतिमा स्थापित की गई है, वह जमीन मंदिर ट्रस्ट की है।
रजक समाज ने कहा- जमीन हमारी
रविवार को एक श्रमदान कार्यक्रम के दौरान दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया और कलेक्टर सुधीर कोचर की मौजूदगी में रजक समाज के लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने प्रतिमा के पास पुलिस तैनाती पर सवाल उठाए और दावा किया कि जमीन उनकी है। कलेक्टर सुधीर कोचर ने दोनों पक्षों को समझाया और बात की। उन्होंने 9 मई को होने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की।
पढ़ें: पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा, एक आरोपी के पास से 10 लाख की 10 बाइकें बरामद; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
कलेक्टर ने 13 मई को दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल, विवादित स्थल पर पुलिस बल तैनात है और दोनों पक्ष इस व्यवस्था से सहमत हैं। वहीं मंदिर प्रबंधन ने पुलिस में भी एक आवेदन देकर इस जमीन को अपनी जमीन बताया है। बता दें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 9 मई को बांदकपुर कारीडोर का भूमिपूजन करने आ रहे हैं। यह कारीडोर 100 करोड की लागत से बन रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री के आने के पूर्व यहां मूर्ति को लेकर यह नया विवाद सामने आ गया है।