{"_id":"67f9f539386da242890e3ce3","slug":"sehore-news-aamir-khan-caught-with-two-12-bore-guns-and-five-live-cartridges-sehore-news-c-1-1-noi1381-2825954-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: अवैध हथियार मामले में फंसे आमिर खान, दो 12 बोर बंदूक बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: अवैध हथियार मामले में फंसे आमिर खान, दो 12 बोर बंदूक बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 12 Apr 2025 03:03 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 03:03 PM IST
सार
गर्मी का मौसम चलने के कारण पानी की तलाश में वन प्राणी शहर की तरफ आ रहे हैं। ऐसे में शिकारी भी मौके पर हाथ मारने में पीछे नहीं हट रहे हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना तलैया भोपाल में वर्ष 2018 वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज होना पाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो अवैध बंदूकों के साथ आमिर खान को पकड़ा
विस्तार
अपने खेत पर वन प्राणियों के शिकार के उद्देश्य से अवैध हथियार रखने वाले आमिर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले की शाहगंज पुलिस ने 2 अवैध बंदूकों और पांच जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के विरुद्ध थाना तलैया भोपाल में वर्ष 2018 वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज होना पाया गया है। जिले में वन प्राणियों के शिकार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिकारी मौका पाकर जंगल में प्राणियों का कभी शिकार कर लेते हैं। वैसे भी इस समय गर्मी का मौसम चलने के कारण पानी की तलाश में वन प्राणी शहर की तरफ आ रहे हैं। ऐसे में शिकारी भी मौके पर हाथ मारने में पीछे नहीं हट रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पहले विरोध, अब बढ़ावा... बाल सगाई कार्यक्रम में BJP जिलाध्यक्ष की तस्वीर पर हंगामा, जानें मामला
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी शाहगंज दिनेश सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया था ग्राम खटपुरा का आमिर खान अपने खेत में बने टपरे में वन्य प्राणियों के शिकार के उद्देश्य से अवैध हथियार रखे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल आमिर खान के कोली वाले खेत पर बने टापरे के पास पहुंची, जहां पर आमिर खान (36) पिता वासिद खान निवासी म.न. 8 ऐशबाग रोड बरखेड़ी भोपाल हाल ग्राम खटपुरा को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पन्ना में 20 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और गतिविधियों के आरोप
आरोपी के पास से पांच जिंदा कारतूस और दो बंदूक 12 बोर की जब्त की गई है। पुलिस की माने तो आमिर खान के पास बंदूकों और कारतूसों को रखने के कोई कागजात नहीं थे। आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से विधिवत जब्त किया गया और आरोपी आमिर खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना तलैया भोपाल में वर्ष 2018 वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज होना पाया गया है।