{"_id":"64f45e1a83190fc3a008a686","slug":"sehore-news-a-labourer-left-the-house-in-the-morning-hanged-himself-near-the-pond-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: हम्माली करने वाला युवक सुबह घर से निकला, तालाब की पाल के पास लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: हम्माली करने वाला युवक सुबह घर से निकला, तालाब की पाल के पास लगा ली फांसी
Sun, 03 Sep 2023 03:51 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 03 Sep 2023 03:51 PM IST
सार
सीहोर जिले में एक हम्माली करने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस इसके पीछे के कारण तलाश रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर जिले के आष्टा में हम्माली करने वाले एक युवक ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकला। अपने घर से काफी दूर काले तालाब की पाल के पास एक बबूल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब अन्य लोग उधर गए तब उन्होंने युवक को फांसी के फंदे से पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आष्टा थाने से उप-निरीक्षक सीएल रेकवाल अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुचे। उसकी पहचान होने पर परिजनों को बुलाया गया। पहचान के बाद पंचनामा बनाकर शव को नगर पालिका के शांति वाहन से पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। उप-निरीक्षक रेकवाल ने बताया कि मृतक का नाम नर्बदसिंह पिता बापू सिंह (35) निवासी सेमनरी रोड आष्टा है। मूलतः इछावर तहसील के ग्राम जमोनिया फतेहपुर का रहने वाला है। आष्टा में हम्माली करता था। इसने सेमनरी रोड पर ओम शान्ति के पास मकान बना रखा था। उसमें अपनी पत्नी-बच्चों के साथ रहता था। रोजाना की तरह सुबह चार बजे ये घर से निकला था। परिजन समझे शौच के लिए जा रहा है। उसका एक भाई भी आष्टा में रहता है। उसे भी सूचना दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने में लगी है। अभी मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
