फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A grand pandal will be built in 13 lakh square feet at Kubereshwardham

Sehore: कुबेरेश्वरधाम में सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियां, 13 लाख स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल बनेगा

Sun, 16 Feb 2025 06:13 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 06:13 PM IST
सार

कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आगामी डेढ़ माह में तिरुपति और शिर्डी से भी बड़ी भोजनशाला में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर करीब 50 एकड़ से अधिक हिस्से में गौशाला, शिवलिंग का निर्माण सहित अन्य का निर्माण कार्य जारी है।

विज्ञापन
A grand pandal will be built in 13 lakh square feet at Kubereshwardham
कुबेरेश्वर धाम पर चल रही रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 25 फरवरी से होने वाले सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा। हर रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु आऐंगे। इसके लिए विठलेश सेवा समिति ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए करीब 11 एकड़ में भोजन प्रसादी और श्रद्धालुओं के लिए कथा सुनने के लिए करीब 13 लाख स्क्वायर फीट के भव्य पंडाल का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां पर बनाई गई आधुनिक भोजनशाला से लाखों श्रद्धालुओं के नियमित रूप से भोजन प्रसादी बनाए जाने का अतिरिक्त इंतजाम किया है। जिला प्रशासन, विठलेश सेवा समिति ग्रामीण इकाई और नगर इकाई के अलावा सभी सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आगामी रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियां पूरी की जा रही है। रविवार को धाम पर करीब 30 हजार से अधिक श्रद्धालु को विठलेश सेवा समिति के सेवादारों के द्वारा दाल-चावल, रोटी और हलवा आदि की प्रसादी का वितरण समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा आदि ने किया।
विज्ञापन


आधुनिक रोशनी से सराबोर रहेगा कुबेरेश्वर धाम
यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हाईवे के अलावा भटोनी, नापली जोड से लेकर कथा स्थल तक एक दर्जन से अधिक गेट 40-40 फीट के आधुनिक लाइट से सराबोर रहेंगें और दो गेट 12-12 फीट के चलित लाइट से जगमगाएंगे। इसके लिए बंगाल के लाइट के इवेंट कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। समिति के पंडित श्री शुक्ला ने बताया कि डिजाइनर लाइटों पर देवी-देवताओं की आकृतियां उभरेंगी। इससे श्रद्धालुओं को आध्यात्म और सौंदर्य का दिव्य अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में बने और बनने वाले छोटे-बड़े सभी गेट आधुनिक रंगीन फसाड फोकस लाइटों से जगमगाएंगे। इसके लिए विद्युत वितरण कंपनी, विठलेश सेवा समिति और बंगाल के कलाकारों के द्वारा मंदिर परिसर के करीब 60 एकड़ क्षेत्र को शाम के समय खास लुक देने के लिए आधुनिक प्रकाश व्यवस्था भी होगी, परिसर में बोलार्ड लाइट, एलईडी स्टिंग लाइट, सोलर डेकोरेटिव लाइट और एलईडी रोप लाइट भी यहां लगाई जाएंगी, महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रकाश की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन क्षेत्र में 24 घंटे निरंतर बिजली की पूर्ति के अलावा सभी मार्गों पर प्रकाश की व्यवस्था करेंगा।

तिरुपति और शिर्डी से भी बड़ी भोजनशाला
कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आगामी डेढ़ माह में तिरुपति और शिर्डी से भी बड़ी भोजनशाला में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर करीब 50 एकड़ से अधिक हिस्से में गौशाला, शिवलिंग का निर्माण सहित अन्य का निर्माण कार्य जारी है। अत्याधुनिक और आटोमेटिक किचन में एक वक्त में 50 हजार से अधिक लोग भोजन प्रसादी प्राप्त कर सकते है और अगर एक दिन की क्षमता की बात करें तो हम 1 लाख श्रद्धालुओं को भी भोजन प्रसादी उपलब्ध करवा सकते हैं। उसके मुताबिक किचन से लेकर सभी सुविधाएं जुटाई गई है।

कुबेरेश्वरधाम मंदिर में लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए धाम पर आते हैं। यहां पर रुद्राक्ष महोत्सव और भागवत भूषण पंडित पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रेरणाओं से प्रभावित होकर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। इस क्षेत्र में एक साथ हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु बैठकर खाना खा सकेंगे। भोजनशाला में बड़े-बड़े वैजल्स दाल, चावल, सब्जियों के लिए टाइमर सेट रहता है, ऑटोमेटिक चपाती मशीन, रसोईघर में जो मशीनें हैं वह सब्जी काटने, आटा गूंदने, छानने से लेकर दाल-चावल, सब्जी पकाने का काम ऑटोमैटिक तरीके से करती है।


वहीं रोटी मेकर की भी विशाल मशीनें लगाई है, जो एक घंटे में हजारों की संख्या में रोटी बना देती है। सब्जी और अन्य सामग्री धुलकर कोल्ड स्टोरेज में रखने की भी सुविधा है। वहीं भोजन परोसने के लिए स्टील की विशाल ट्रालियां भी बुलवाई गई है और ऑटोमैटिक डिश वॉटर प्लांट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed