{"_id":"66948898611d35433d0366a4","slug":"sehore-news-a-girl-was-shot-dead-after-entering-her-house-in-a-love-affair-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर युवती को मारी गोली, मां को भी लगी, युवती की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर युवती को मारी गोली, मां को भी लगी, युवती की मौत, मां गंभीर
Mon, 15 Jul 2024 07:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 15 Jul 2024 07:56 AM IST
सार
मृतक युवती के पिता का कहना है कि युवक कई दिनों से बच्ची को परेशान कर रहा था। इसे लेकर पुलिस को पहले ही शिकायत की थी। आरोपी एक तरफा प्रेम करता था। उसे बहुत समझाया था।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेम प्रसंग में एक युवक ने युवती और उसकी मां को घर में घुसकर गोली मार दी। लड़की की मां बीच बचाव करने आई थी। हादसे में युवती की मौत हो गई, वहीं मां गंभीर है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला भैरुंदा तहसील के नारायणसिटी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने टीम रवाना कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार भैरुंदा के नारायणसिटी निवासी शिक्षक इंदर सिंह कीर के घर में घुसकर एक युवक ने ताबड़तोड़ तीन फायर किए। इसमें मां-बेटी को गोली लगने से गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं मां की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो चुका था। युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दल बनाकर उसके गांव रवाना किया
विज्ञापन
बीच बचाव में सामने आई थी मां
एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि रात 8 बजे के लगभग नारायण सिटी निवासी इंदर सिंह कीर के घर मट्ठागांव रेहटी निवासी प्रभु दायमा आया और उसने घर में मौजूद 19 वर्षीय आरती कीर पर ताबड़तोड़ पिस्टल से गोलियां चलाई। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची मां भी गोली बारी में घायल हो गई। घटना के समय घर पर बड़ी बेटी अंजली कीर और छोटा बेटा उदय कीर भी मौजूद थे। मां-बेटी की चीख पुकार सुन जब आसपास के लोग वहां एकत्रित हुए तब तक युवक मौके से फरार हो चुका था। तत्काल घायल अवस्था में आरती व उसकी मां ललिता कीर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद ही आरती ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों में 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं।
विज्ञापन
कई महीनों से परेशान कर रहा था युवक
पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने गोली चलाने की घटना को क्यों अंजाम दिया। मृतक युवती के पिता का कहना है कि युवक कई दिनों से बच्ची को परेशान कर रहा था। इसे लेकर पुलिस को पहले ही शिकायत की थी। वह फिर भी नहीं मान रहा था। आए दिन धमकियां देता रहता था। उसके पिता मेरे चचेरे भाई हैं। उन्होंने बताया आरोपी एक तरफा प्रेम करता था। हमने उसे बहुत समझाया था। घटना हुई तब मैं बाजार में सब्जी लेने गया था। इसी दौरान वो घर में आया और फायरिंग करके भाग गया।
