फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: 85 silver coins of Mughal era found during excavation of PM's residence, people pounced on them

Sehore News: पीएम आवास की खुदाई में निकले मुगलकालीन चांदी के सिक्के, परिवार वाले दंग, टूट पड़े लोग

Thu, 26 Jun 2025 12:33 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 12:33 PM IST
सार

सीहोर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण के दौरान खुदाई में मुगलकालीन चांदी के 85 सिक्के मिले। प्रशासन ने सिक्के जब्त कर ट्रेजरी में जमा किए। सिक्कों पर फारसी में लेखन है।

विज्ञापन
Sehore news: 85 silver coins of Mughal era found during excavation of PM's residence, people pounced on them
फाइल फोटो

विस्तार

सीहोर जिले की आष्टा तहसील के अरनिया दाऊद गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान मुगलकालीन चांदी के सिक्के मिले। इसके बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अरनिया दाऊद निवासी सुरेश श्रीवास्तव प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान का निर्माण करा रहे हैं। जेसीबी मशीन से कॉलम के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था, तभी जेसीबी के पंजे से किसी कठोर वस्तु के टकराने की आवाज आई। पास जाकर देखने पर मिट्टी में बड़ी संख्या में चांदी जैसी धातु के सिक्के दिखाई दिए। इन सिक्कों पर फारसी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। गड्ढे से अचानक बड़ी संख्या में सिक्के निकलते देख मकान मालिक और उसके परिजन हैरान रह गए। सूचना पर एसडीएम नितिन टाले के निर्देश पर नवागत तहसीलदार राम पगारे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मकान मालिक से जानकारी लेने के बाद प्रशासनिक अमले ने खुदाई में मिले कुल 85 चांदी के सिक्कों को जब्त कर पंचनामा तैयार किया। सभी सिक्कों को कोषागार (ट्रेजरी) में सुरक्षित जमा करवा दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'संवाद' में सीएम मोहन यादव बोले- दो साल के अंदर खोले जाएंगे 50 मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 में मिले थे शिव मंदिर के अवशेष
गौरतलब है कि सीहोर जिले में पहले भी खुदाई के दौरान प्राचीन सिक्के, मूर्तियां और मंदिरों के अवशेष मिलते रहे हैं। वर्ष 2022 में देवबड़ला क्षेत्र में खुदाई के दौरान 11वीं शताब्दी के शिव मंदिर के अवशेष प्राप्त हुए थे। यह घटनाएं इस क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रमाणित करती हैं।

मुगलकालीन युग के सिक्के  
तहसीलदार राम पगारे ने बताया कि सिक्के चांदी जैसी धातु के हैं और उन पर फारसी में लेखन है। संभवत: यह सिक्के मुगलकालीन हो सकते हैं। सभी सिक्के जब्त कर कोषागार में जमा करवा दिए गए हैं। आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed