फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: 250 tanks placed in the city to quench the thirst of cattle, water being filled from tankers

Sehore news: गोवंश की प्यास बुझाने शहर में रखी गई 250 टंकियां, टैंकरों से रोजाना भर रहे पानी; जानें

Sun, 04 May 2025 04:24 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 04:24 PM IST
सार

Sehore: शहर के अनेक स्थानों और गलियों में छोटे-छोटे जल पात्र भी रखे गए हैं। इनमें से कुछ जल पात्रों को सेवाभावी लोग स्वयं भरते हैं, जबकि कुछ को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भरते हैं। दिन भर में अनेक गोवंश इन जल पात्रों से पानी पीते हैं।

विज्ञापन
Sehore news: 250 tanks placed in the city to quench the thirst of cattle, water being filled from tankers
गोवॆश की बुझा रहे प्यास - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

शहर में लावारिस अवस्था में घूमने वाले गाय, बछड़ों और सांडों सहित अन्य जानवरों के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता चारा और पीने का पानी उपलब्ध करा रहे हैं। गर्मी के इस कठिन मौसम में गोवंश की प्यास बुझाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर 250 से अधिक पानी की टंकियां रखी गई हैं, जिनमें प्रतिदिन टैंकरों के माध्यम से पानी भरा जा रहा है।

नगर उपाध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हर वर्ष गर्मियों में गौ सेवा अभियान चलाते हैं। इस बार भी जब आम जनता को भी पीने का पानी मुश्किल से मिल पा रहा है और टैंकरों के दाम आसमान छू रहे हैं, तब कार्यकर्ता लावारिस जानवरों के लिए सेवा कार्य में जुटे हैं।

विज्ञापन

शहर के अनेक स्थानों और गलियों में छोटे-छोटे जल पात्र भी रखे गए हैं। इनमें से कुछ जल पात्रों को सेवाभावी लोग स्वयं भरते हैं, जबकि कुछ को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भरते हैं। दिन भर में अनेक गोवंश इन जल पात्रों से पानी पीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का कहर, चपेट में आने से दो लोगों की हुई मौत; जानें    

इस सेवा कार्य के लिए 25 कार्यकर्ताओं की एक विशेष टोली गठित की गई है। जल पात्र भरने और देखरेख की जिम्मेदारी जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा, जिला गौसेवा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया, गोरक्षा संवर्धन प्रमुख कैलाश चौहान, नगर उपाध्यक्ष आशीष कुशवाहा, नगर मंत्री हेमंत विश्वकर्मा, साप्ताहिक मिलन प्रमुख अर्जुन सेन, सह प्रमुख दीपक कौशल, मंदिर अर्चक प्रमुख सुशील उपाध्याय, नगर सह सुरक्षा प्रमुख भगवान दास कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, सावन कौशल और लक्की कुशवाहा को सौंपी गई है। ये सभी कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी और निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed