{"_id":"66ad1b667bd096b05402ac61","slug":"sehore-jitu-patwari-visited-budhni-assembly-said-the-basic-spirit-of-congress-is-love-brotherhood-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: बुधनी विधानसभा में जीतू पटवारी का दौरा, बोले- कांग्रेस की मूल भावना प्रेम, भाईचारा, मोहब्बत की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: बुधनी विधानसभा में जीतू पटवारी का दौरा, बोले- कांग्रेस की मूल भावना प्रेम, भाईचारा, मोहब्बत की दुकान
Fri, 02 Aug 2024 11:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:16 PM IST
सार
पटवारी ने बुधनी के नसरूल्लागंज में कांग्रेसजनों को आज फिर वहीं नारा दिया "आधी रोटी खाएंगे और बुधनी में कांग्रेस को जिताएंगे' हम सभी के साझा प्रयास से उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजयश्री निश्चित है।
विज्ञापन
सीहोर के ग्रामीण इलाके में पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा के नसरूल्लागंज पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मूल भावना प्रेम, भाईचारा है। कांग्रेस मोहब्बत की दुकान है।
ग्राम इटावा में वरिष्ठ कांग्रेसजनों, ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बीएलए और कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक कर आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान पटवारी ने बुधनी विधानसभा के ग्राम वासुदेव स्थित बजरंग कुटी के श्री रामानंद आश्रम धाम में पूजा-अर्चना कर दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
पटवारी ने एक साथ टिफिन पार्टी कर एकजुटता का परिचय दिया। इससे आपस में कार्यकर्ताओं के अंर्तमन में प्रेम बढ़ा है। पटवारी ने कहा कि टिफिन पार्टी के माध्यम से अपनों के बीच बैठकर भोजन करने का आनंद अद्भुत अनुभूति प्रदान करता है। इस तरह के कार्यक्रम आपस में स्नेह, मान-सम्मान और संवाद बनाए रखने का सबसे सशक्त और मजबूत माध्यम हैं। इसकी आज हम सभी को सबसे पहली प्राथमिकता है। पटवारी ने बुधनी के नसरूल्लागंज में कांग्रेसजनों को आज फिर वहीं नारा दिया "आधी रोटी खाएंगे और बुधनी में कांग्रेस को जिताएंगे' हम सभी के साझा प्रयास से उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजयश्री निश्चित है।
विज्ञापन
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस बुधनी का उपचुनाव पंचायत चुनाव की तरह हर बूथ पर लेड़गी। मेरा बूथ-मेरा वैभव अभियान चलाकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पसंद से ही जमीनी कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी बुधनी में बनाया जाएगा और यहां कांग्रेस की विजय सुनिश्चित होगी। पटवारी ने क्षेत्र के नागरिकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बुधनी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का विधायक बनने पर यहां का विकास सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि मैं एक कार्यकर्ता हूं और आपकी पीड़ा को भलीभांति समझता हूं। एक-एक कार्यकर्ता को एकजुट करना और संगठन को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।
नसरूल्लागंज में कांग्रेस की बैठक में सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, महेश राजपूत, विक्रम मस्ताल, बलवीर तोमर, धर्मेन्द्र चौहान, राजेन्द्र यादव, देवीसिंह ठाकुर, अजय पटेल, अशोक भाटी, प्रेमनारायण गुप्ता, गुलाब बाई ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, संजय पटेल, ममता कीर, सुरेश सेठी, गणेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।