{"_id":"64b540b2b2a51bc60a08f96c","slug":"sehore-husband-pressed-his-wife-neck-with-his-feet-then-took-her-to-toilet-and-made-her-drink-urine-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता की हद! पति ने पत्नी के गले पर पैर रखकर दबाया, फिर शौचालय में ले जाकर पेशाब पिलाया, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूरता की हद! पति ने पत्नी के गले पर पैर रखकर दबाया, फिर शौचालय में ले जाकर पेशाब पिलाया, मामला दर्ज
Mon, 17 Jul 2023 06:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Jul 2023 06:53 PM IST
सार
Sehore News: मध्यप्रदेश में सीहोर जिले से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी को पहले मारा और फिर शौचालय में ले जाकर पेशाब पिला दिया। पीड़ित महिला ने महिला थाना पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
पत्नी को मारता हुआ पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रहे हैं। इसके बाद भी महिलाओं के साथ पुरुष समाज मारपीट सहित तमाम प्रकार के जुर्म करता आ रहा है। ऐसा की एक मामला मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर से सामने आया है। यहां पति ने पत्नी से अमानवीय तरीके से न केवल मारपीट की, बल्कि शौचालय सीट से निकालकर पेशाब भी पिलाया।
विज्ञापन
पति की अमानवीय हदें नहीं पूरी नहीं हुईं तो वह पत्नी को जान से मारने के लिए चाकू लेकर पीछे भी दौड़ा। पीड़िता ने जैसे-तैसे घर की छह फीट ऊंची दीवार कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस से शिकायत की। मामला जिला मुख्यालय सीहोर के अवधपुरी का है। सोशल मीडिया पर पति की मारपीट का वीडियो जमकर वायरल रहा है, इसमें पति अपनी पत्नी को बेरहमी से मार रहा है। पीड़ित पत्नी ने शिकायत महिला थाने में की है।
विज्ञापन
पीड़िता अंगूरी बाई ने बताया कि वह अवधपुरी कालोनी की निवासी है, उसका पति राजेंद्र मालवीय बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम करता है। पति उसके साथ मारपीट किया, फिर उसे बाथरूम ले गया और शौचालय का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने बताया कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने पति से तू कहकर बोल दिया था। पीड़िता का आरोप है कि वो पहले भी कोतवाली आई थी। शिकायत करने पर पुलिस ने उसे चलता कर दिया था। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
