फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Honesty is still alive, with the help of police the youth returned ten thousand rupees left in the ATM

Sehore: ईमानदारी अभी जिंदा है, पुलिस के सहयोग से एटीएम में छूटे दस हजार रुपए युवकों ने लौटाए

Thu, 22 Aug 2024 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2024 06:42 PM IST
सार

सीहोर में एटीएम से मिले रुपये लौटाने का मामला सामने आया है। रुपये मिलने पर पहले तो काफी इंतजार किया फिर चिट चिपकाकर अपनो फोन नंबर लिख दिया ताकि रुपये तलाशने आने वाले को उसका पता मिल सके। 

विज्ञापन
Sehore: Honesty is still alive, with the help of police the youth returned ten thousand rupees left in the ATM
सीहोर में ईमानदारी युवक ने एटीएम में मिले दस हजार रुपये सही व्यक्ति को तलाश कर लौटा दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईमानदारी अभी जिंदा है। इसका उदाहरण सीहोर में देखने को मिला। जब दो युवकों को एटीएम में छूटे दस हजार रुपए दिखे तो उनका मन नहीं डोला और उन्होंने पहले तो एटीएम में उस व्यक्ति का इंतजार किया, जिसके रुपए छूटे थे, लेकिन उसके नहीं आने पर एटीएम के कमरे की दीवार पर इस तरह का नोट और अपने मोबाइल नंबर लिख दिए कि दस हजार रुपए की राशि उनके पास है। पुलिस के सहयोग से उन्होंने दस हजार रुपए की राशि पीड़ित व्यक्ति को लौटा दी। 
विज्ञापन


पूरा मामला इस प्रकार है कि आवेदक देवव्रत पांडे निवासी भोपाल नाका सीहोर में थाना कोतवाली में एक आवेदन दिया कि 18 अगस्त को वह बस स्टैंड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा एटीएम पर 30 हजार डालने गया था, जिसमें से दो-दो सौ के नोट मशीन द्वारा नहीं लेने पर 10 हजार रुपये एटीएम पर रखकर भूल गया था। जब बाद में पैसों की याद आई तो वहां पैसे नहीं मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में प्रधान आरक्षक महेंद्र मेवाड़ा व आरक्षक  चंद्रभान सेन को तत्काल कंट्रोल रूम सीहोर जाकर कैमरे चेक करने के लिए भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज में दो स्कूटी सवार एटीएम में जाते हुए दिखे। उक्त स्कूटी के नंबर से उन दोनों युवकों का पता किया गया। अभिषेक सोलंकी व आकाश राठौर निवासी गंज के रूप में उनकी पहचान की गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हम एटीएम में पैसे निकालने गए थे जब हम वहां पर एटीएम मशीन पर पैसे रखे दिखे जिसे हमने अपने पास रखे और काफी देर तक पैसे वाले का आने का इंतजार करने लगे। जब वह पर कोई नहीं आया तो हम एटीएम के पास में ही एक चिट चिपका गए, जिस पर हमने अपना नाम व  मोबाइल नंबर लिख दिया था फिर हम वहां से हमारे घर आ गए थे। पुलिस वाले आए तो हमने उन्हें पूरी बात बताई फिर थाने पर आवेदक को दोनों युवकों द्वारा उनके पैसे वापस लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed