{"_id":"645fb51330bcd9bb57017006","slug":"sehore-crime-employee-posted-bhopal-home-guard-office-cheated-rs-13-lakh-in-name-of-getting-admitted-police-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore Crime: भोपाल होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore Crime: भोपाल होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगे
Sat, 13 May 2023 09:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 13 May 2023 09:34 PM IST
सार
भोपाल होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी की है। सीहोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने दो बच्चों को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर अपने ही रिश्तेदार से 13 लाख रुपये ठग लिये। इसके बाद दोनों बच्चों को फर्जी नियुक्ति पत्र और ट्रेनिंग में जाने का पत्र भी थमा दिया। जब दोनों को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत की, तब जाकर पोल खुली। पुलिस ने मामले में आरोपी होमगार्ड सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पार्वती विक्रम आदर्श ने बताया कि थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर आम जनता से ठगी करने की शिकायत मिली थी। पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर 22 को आवेदक नि. पारवा गोसाई थाना पार्वती में शिकायत की थी। भोपाल होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी ने उसे विश्वास में लेकर उसके दो पुत्रों को मध्यप्रदेश पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र व ट्रेनिंग में जाने का पत्र देकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
इस पर थाना पार्वती में तीन अप्रैल 23 को आरोपी के विरुद्ध धारा-420, 409 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। आरोपी की तलाश के लिए मुखिबर की सूचना के आधार पर आरोपी को ग्राम अवन्तिपुर बडोदिया से नदी के किनारे से स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
विज्ञापन
आरोपी अ. बडोदिया थाना अ. बडोदिया जिला शाजापुर निवासी राजीव कुमार (50) पिता देवीलाल से पूछताछ करने पर बताया कि उसने अपने रिश्तेदार चंदर सिंह पिता मोती सिंह मालवीय निवासी पारवा गोसाई से उनके दो लड़के मनोज व विशाल को मप्र पुलिस में भर्ती करवाने एंव भंवरी कलां ट्रेनिंग में भिजवाने तथा खजूरी थाना पोस्टिंग के नाम पर छह अप्रैल 2021 से दिनांक 15 जनवरी 2022 के बीच थोड़े-थोड़े करके कुछ नगद व कुछ रुपये मेरे बैंक खाता ट्रांसफर करवा लिए थे।
करीब तेरह लाख रुपये चंदर सिहं से लिए थे, वह रुपये मैंने मेरे इलाज में, खाने-पीने में तथा मकान बनवाने में खर्च कर दिए है, तथा एक पत्र कार्यालय कमांडेंड केन्द्रिय प्रशिक्षण संस्थान पीटीएस उज्जैन पंवासा उज्जैन तथा उस पर अनिल सिंह कुश्वाह कमान्टेड भोपाल के नाम से जारी, जिसमें कुल 22 आरक्षकों की ट्रेनिंग का पत्र स्वयं ने रायल मार्केट भोपाल में एक टाइपिंग की दुकान पर टाइप करवाकर स्वयं ने अनिल कुश्वाह कमांडेंट के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उस पत्र की छायाप्रति चंदर सिंह को दे दी थी। इसमें नम्बर 01 पर मनोज कुमार आ. चंदर सिंह तथा 22 नम्बर पर विशाल कुमार पिता चन्दर सिंह का नाम दर्ज है। उस पत्र की मूल प्रति एंव एक छायाप्रति आरोपी के कब्जे से जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
