Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore Court Awards Life Imprisonment in Minor Sexual Assault Case

सीहोर में मासूम से दरिंदगी: सीहोर कोर्ट ने वहशी को सुनाई उम्रकैद की सजा; साथ देने पर पत्नी को पांच साल कैद

Mon, 02 Nov 2026 05:45 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2026 05:45 PM IST
सार

सीहोर की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी संजू कौशल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपराध छिपाने में भूमिका के लिए उसकी पत्नी पूजा कौशल को भी पांच साल की कठोर कैद मिली। अदालत ने पीड़िता को एक लाख रुपये प्रतिकर देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Sehore Court Awards Life Imprisonment in Minor Sexual Assault Case
जिला अदालत सीहोर

विस्तार

सीहोर में रेलवे स्टेशन पर भटकती मिली नाबालिग बालिका को अपने घर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आखिरकार अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में आरोपी की पत्नी को भी अपराध में भूमिका के लिए पांच साल की कठोर कैद भुगतनी होगी। विशेष पॉक्सो न्यायालय ने पीड़िता को एक लाख रुपये प्रतिकर देने का आदेश भी जारी किया है। मासूम के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद मामले को छिपाने की कोशिश ने इस प्रकरण को बेहद गंभीर बना दिया था।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, 23 जनवरी 2025 को पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी सुबह करीब 10:30 बजे अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर लौट आई, जबकि उसकी कक्षा शाम चार बजे तक थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। बेटी के घर नहीं पहुंचने पर मां ने बड़ी बेटी को स्कूल भेजकर जानकारी जुटाई। वहां पीड़िता का बैग मिला, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आसपास के इलाकों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवास टीआई मौत मामला: आयशर मालिक गिरफ्तार, तीन शराब दुकान के लाइसेंस रद्द; आबकारी विभाग के अफसर-कर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से लौटने के बाद आरोपी के घर पहुंची
विवेचना के दौरान 3 फरवरी 2025 को पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब किया। उसके बयान के अनुसार, वह बिना बताए घर से निकल गई थी। स्कूल में बैग नहीं मिलने से घबराकर वह सीहोर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए भोपाल पहुंची और फिर वापस सीहोर आ गई। स्टेशन पर उसकी मुलाकात वीर नाम के 8 से 10 साल के बच्चे से हुई। उसके साथ रात बिताने के लिए वह सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां से बच्चे की मां उसे अपने घर ले गई।


घर में आरोपी ने की दरिंदगी, पत्नी ने चुप रहने को कहा
अभियोजन के मुताबिक, आरोपी संजू कौशल ने रात में पीड़िता के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। दो-तीन दिन बाद सोते समय उसने बच्ची की मर्जी के बिना बलात्कार किया। पीड़िता ने जब आरोपी की पत्नी पूजा कौशल को इसकी जानकारी दी तो उसने किसी को यह बात बताने से मना किया। पुलिस ने 5 फरवरी 2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता की आयु प्रमाणित करने के लिए स्कूल की स्कॉलर पंजी, जन्मतिथि प्रमाणीकरण और प्रवेश फार्म की सत्यापित प्रतियां जुटाईं। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोगपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अदालत ने सुनाई उम्रकैद, महिला आरोपी को भी कठोर सजा
विशेष न्यायाधीश स्मृता सिंह ठाकुर, पॉक्सो न्यायालय सीहोर ने अभियोजन के साक्ष्यों और मौखिक तर्कों से सहमत होकर संजू कौशल को पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत आजीवन कारावास से दंडित किया। वहीं पूजा कौशल को बीएनएस की धारा 96 के तहत पांच वर्ष का कठोर कारावास और धारा 137(2) के तहत तीन वर्ष का कठोर कारावास सुनाया गया। दोनों धाराओं में कुल 4500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। न्यायालय ने पीड़िता को एक लाख रुपये प्रतिकर दिए जाने का आदेश भी दिया। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक आशीष त्यागी ने मामले में पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed