फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Branch manager suspended for working against rules

Sehore: नियम विरुद्ध कार्य करने पर शाखा प्रबंधक निलंबित, बिना सक्षम स्वीकृति के कार्य कराने का मामला

Thu, 04 Apr 2024 03:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 03:40 PM IST
सार

सीहोर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सीहोर की शाखा-हकीमाबाद में पदस्थ शाखा प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई बिना सक्षम स्वीकृति के कार्य कराने और संतोषजनक कारण न बताए जाने पर बैंक के प्रशासक एवं कलेक्टर के निर्देश अनुसार की गई है।

विज्ञापन
Sehore: Branch manager suspended for working against rules
brijesh singh suspend

विस्तार

सीहोर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सीहोर की शाखा-हकीमाबाद में पदस्थ शाखा प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई बिना सक्षम स्वीकृति के कार्य कराने और संतोषजनक कारण न बताए जाने पर बैंक के प्रशासक एवं कलेक्टर के निर्देश अनुसार की गई है।  
विज्ञापन


बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव ने बताया कि बैंक की शाखा-हकीमाबाद में पदस्थ शाखा प्रबंधक रमेश वारिया द्वारा शाखा में काउंटर/फर्नीचर निर्माता फर्म रिया प्लाय भोपाल को स्वीकृत निविदा एवं वर्क ऑर्डर अनुसार कार्य राशि का भुगतान किए जाने के बाद भी बिना किसी सक्षम स्वीकृति के अनधिकृत रूप से 13 लाख से अधिक राशि का अतिरिक्त कार्य कराना बताया गया और इस राशि के बिल स्वीकृति के लिए प्रधान कार्यालय भेज दिए गए। बैंक द्वारा उनसे इस बाबत स्पष्टीकरण चाहा गया किन्तु उनके द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इस पर बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर प्रवीणसिंह अढायच ने इस अनियमितता पर उन्हें प्रमुख कदाचार का दोषी पाया और कर्मचारी सेवा नियम क्रमांक 47.1 की कंडिका-7 एवं 13 के अंर्तगत दोषी पाते हुए तत्काल निलंबित किए जाने के निर्देश प्रदान किए। जिस पर शाखा प्रबंधक वारिया को निलंबित किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए। निलंबन अवधि में वारिया का मुख्यालय शाखा मेहतवाड़ा नियत करते हुए शाखा प्रबंधक के पद पर दयाराम पाटीदार को पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed