फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Angry young man reached the police station after eating Ratanjot seeds and carrying a shroud

Sehore: गुस्साया युवक रतनजोत के बीज खाकर और कफन लेकर पहुंच गया थाने, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह

Mon, 13 Jan 2025 02:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 02:45 PM IST
सार

चाणक्यपुरी निवासी जानी सोनकर ने झूठा केस दर्ज होने से नाराज होकर रतनजोत के बीज खा लिए और कफन लेकर थाने पहुंच गया। उसने महिला द्वारा धमकी और 50 हजार की मांग का झूठा आरोप लगाने का दावा किया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Sehore: Angry young man reached the police station after eating Ratanjot seeds and carrying a shroud
मामला सीहोर जिले के कोतवाली थाने का है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झूठा केस दर्ज करने से गुस्साया एक युवक रतनजोत के बीज खाकर औऱ साथ में कफन लेकर थाना कोतवाली पहुंच गया। पुलिस भी युवक को इस हालत में देखकर हक्की-बक्की रह गई। युवक का कहना था कि आपने महिला के कहने में आकर मेरे खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसमें आपसी समझौता हो गया था। युवक की हालत बिगड़ते देख पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा बयान दर्ज किए गए। फिर हालत लगातार खराब होते देख उसे हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात चाणक्यपुरी कॉलोनी निवासी जानी सोनकर अपने परिवार के साथ उज्जैन से लौट रहे थे। बताया जाता है कि स्थानीय बस स्टैंड पर उसकी कार की टक्कर शीतल कॉलोनी निवासी सीमा दीपक दुबे की कार से हो गई। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई थी, लेकिन दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। दोनों पक्षों ने इस दौरान घटनास्थल पर ही अपनी अपनी कार की मरम्मत कराने की बात करते हुए मामले का आपसी समझौता कर लिया था। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी कि युवक ने उसे धमकाया और कार की मरम्मत कराने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। 
विज्ञापन


एसआई मनोज मालवीय के अनुसार महिला ने थाने आकर बताया कि जानी ने उसके घर आकर जान से मारने की धमकी दी है और गाली गलौच की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जानी को अपना पक्ष रखने के लिए थाने बुलाया तो जानी को यह बात हजम नहीं हुई। गुस्साए जानी ने थाने आकर बताया कि वह रतनजोत के बीज का सेवन करके आया है। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के समाने बयान दर्ज कराए और भर्ती कराया गया। अभी युवक खतरे से बाहर है। उसके पूरी तरह ठीक होकर आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के खिलाफ धमकाने और 50 हजार रुपए की मांग करने की शिकायत
बताया जाता है कि शनिवार को सीमा ने थाना कोतवाली में आकर शिकायत दर्ज कराई कि जानी सोनकर ने उसे घर पर आकर धमकाया और कार की मरम्मत के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। महिला ने उस पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। नतीजतन थाना कोतवाली पुलिस ने जानी सोनकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed