फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: A youth running a fake NGO arrested, action taken on the complaint of a rural woman

Sehore: फर्जी एनजीओ चलाने वाला एक युवक गिरफ्तार, ग्रामीण महिला की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Sat, 08 Oct 2022 05:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 05:59 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दो सितंबल को गांव की संगीता नामक महिला ने शिकायत की थी। उसने बताया था कि कुन्दन पिता सीताराम मालवीय एक फर्जी एनजीओ दर्पण सेवा संस्थान चला रहा है। 

विज्ञापन
Sehore: A youth running a fake NGO arrested, action taken on the complaint of a rural woman
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक फर्जी एनजीओ का खुलासा हुआ है। ग्रामीण महिला की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र में मुफ्त उपचार का लालच देकर ग्रामीणों से 100-100 रुपये प्रति परिवार वसूलकर ग्रीन कार्ड बना रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि दो सितंबल को गांव की संगीता नामक महिला ने शिकायत की थी। उसने बताया था कि कुन्दन पिता सीताराम मालवीय एक एनजीओ दर्पण सेवा संस्थान चला रहा है। कुंदन ने उसे एनजीओ में नौकरी ऑफर की थी। उसका कहना था कि संस्था दर्पण सेवा संस्थान 100 रुपये में परिवार का ग्रीन कार्ड बनाएगी, जिसके बदले में निशुल्क इलाज मिल सकेगा। महिला को सभी से रुपये लेकर कार्ड बनाना है। बनाए गए सदस्यों से समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लेना है। समग्र आइडी में 4 नाम वाले सदस्यों से फार्म भरवाकर 100 रुपये, अगर समग्र आइडी में परिवार के सदस्यों की संख्या 4 से अधिक है तो प्रति व्यक्ति 30 रुपये अतिरिक्त लेना है।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने महिला को झांसा दिया कि ग्रीन कार्ड बनने के बाद मुफ्त उपचार नर्मदा अस्पताल नसरुल्लागंज में मिलेगा। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुंदन मालवीय ने बताया कि उसे जिला कलेक्टर से अनुमति प्राप्त की है। दर्पण सेवा संस्था अबंतिपुर बड़ोदिया के कुंदन मालवीय द्वारा एक पंपलेट, दर्पण सेवा संस्था जन स्वास्थ्य सेवा का और दर्पण सेवा संस्था का ग्रीन हेल्थ कार्ड दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित जब नर्मदा अस्पताल नसरुल्लागंज पहुंची तो वहां जाकर देखा कि अस्पताल अभी प्रारंभ ही नहीं हुआ है। पीड़ित को आशंका हुई कि आरोपी ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। पीड़ित ने तत्काल गोपालपुर थाने में आवेदन दिया, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने पाया कि दर्पण सेवा संस्था एनजीओ का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक अवंतिपुर बडोदिया जिला शाजापुर का रहने वाला है। 
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed