फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: A high speed dumper overturned in a culvert while trying to overtake in Sehore, one dead, one critical

Sehore: सीहोर में तेज रफ्तार डंपर ओवरटेक के चक्कर में पुलिया में पलटा, एक की मौत, एक गंभीर

Wed, 27 Nov 2024 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 05:30 PM IST
सार

सीहोर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा डंपर ओवरटेक के चक्कर में पुलिया से पलट गया।  दो घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक युवक का शव मलबे से निकला है। 

विज्ञापन
Sehore: A high speed dumper overturned in a culvert while trying to overtake in Sehore, one dead, one critical
हादसे के बाद डंपर को उठाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के आष्टा में बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ओवरटेक करने के प्रयास में पुलिया में पलट गया। इससे बाइक सवार और पिकअप चालक डंपर के नीचे दब गए। घटना के समय डंपर के नीचे तीन लोगों के दबने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस द्वारा जेसीबी, पोकलेन और क्रेन की सहायता से दो घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक युवक का शव मलबे से निकला है। जबकि एक अन्य डंपर चालक  भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को इंदौर-भोपाल मार्ग पर दिलीप ढाबे के पास ये हादसा हुआ। बताया जाता है कि दो बाइक वाले आपस में विवाद कर रहे थे, उन्हें समझाने के एक पिकअप सवार वहां रुक गया। इसी दौरान चूरी से भरा तेज रफ्तार डंपर पिकअप पर गिर गया। लोगों की मानें तो इस दौरान बाइक सवार और पिकअप चालक के दबने की बात सामने आ रही थी। सूचना पर एसडीओपी एसडीओपी आकाश अमलकर, नगर निरीक्षक रविंद्र यादव मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन


करीब दो घंटे से अधिक समय चला रेस्क्यू
मलबे में बाइक सवार और पिकअप सवार के दबे होने की आंशका को लेकर पुलिस ने जेसीबी, पोकलेन और क्रेन बुलाई गई। इस दौरान करीब दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस दौरान मलबे की काफी छानबीन की गई, लेकिन एक व्यक्ति का शव मलबे से मिला। इसकी पहचान  पिकअप चालक बमूलिया खीची निवासी अमर सिंह पिता सजन सिंह (45) के रूप में हुई। वहीं हादसे में डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में आष्टा टीआई रविन्द्र यादव का कहना है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीर घायल हुआ है। मलबे से एक व्यक्ति का शव मिला है। संभवत: मृतक पिकअप चालक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed