फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore 381 development works worth more than Rs 77 crore will be inaugurated virtually

Sehore: 77 करोड़ से अधिक के 381 विकास कार्य का किया जाएगा वर्चुअल भूमिपूजन-लोकार्पण, जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Thu, 29 Feb 2024 07:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 07:58 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 फरवरी को जिले के 77 करोड़ रुपये से अधिक के 381 विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। सीहोर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में सांसद, विधायक एवं अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन
Sehore 381 development works worth more than Rs 77 crore will be inaugurated virtually
जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले के 77.20 करोड़ रुपये की लागत के 381 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। जिले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सांसद एवं विधायकगण शामिल होंगे।

विज्ञापन


कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विभागों के 126 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार आष्टा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विभागों के 116 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 17 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विभागों के दो कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 15 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विभागों के 99 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


कलेक्टर सिंह ने बताया कि जिले के विदिशा एवं देवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 15 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विभागों के 38 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जायेगा। सीहोर जिले के विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नौ करोड़ एक लाख रुपए की लागत के विभिन्न विभागों के 35 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जायेगा। देवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 6 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विभागों के 3 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed