{"_id":"643807f16c6dcb31de0bfd84","slug":"pramod-krishnam-shivraj-committed-great-sin-by-toppling-congress-government-priyanka-is-possible-face-of-pm-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pramod Krishnam: 'कांग्रेस की सरकार गिराकर शिवराज ने महापाप किया, प्रियंका गांधी PM का संभावित चेहरा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pramod Krishnam: 'कांग्रेस की सरकार गिराकर शिवराज ने महापाप किया, प्रियंका गांधी PM का संभावित चेहरा'
Thu, 13 Apr 2023 07:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:17 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, सीएम शिवराज ने धन-बल से कमलनाथ जी की सरकार गिराकर महापाप किया है।
विज्ञापन
सीहोर में आचार्य प्रमोद कृष्णम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार, कांग्रेस पार्टी के महासचिव और कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम गुरुवार को सीहोर जिले में पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले मुख्यालय सीहोर पर उनका आगमन मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ छल हुआ है। धन-बल और षडयंत्र के आधार पर शिवराज ने प्रदेश में सरकार चलाई है। उन्होंने कहा, सीएम शिवराज ने यहां महापाप किया है। ये एमपी की सरकार को छोड़िए, पूरे देश की सरकार को ले डूबेंगे। उन्होंने कहा, आगामी चुनाव में कांग्रेस का मुद्दा देश को बचाना होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर कहा, यह कार्रवाई एक फर्जी केस में हुई है। बीजेपी को यह समझ लेना चाहिए कि सदस्यता खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि राहुल गांधी, कांग्रेस और सियासत खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि हम साल 2024 में जनता की अदालत में सभी मुद्दों को लेकर जाएंगे। इसके साथ ही वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उनका फैसला होगा।
विज्ञापन
