फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   One million rupees recovered from sacks seized in Salkanpur theft case

Sehore: बदमाशों की निशानदेही पर जंगल से मिलीं दो बोरियों में थे दस लाख रुपये, सलकनपुर मंदिर चोरी का मामला

Fri, 18 Nov 2022 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 10:41 PM IST
सार

15 नबंवर को सलकनपुर विजयासन देवीधाम मंदिर में हुई चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से नोटों से भरी दो बोरियां जब्त कर ली गई थीं। दोनों बोरियों में दस लाख रुपये मिले हैं। 

विज्ञापन
One million rupees recovered from sacks seized in Salkanpur theft case
सलकनपुर मंदिर से चोरी हुए नोट पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध सलकनपुर देवीधाम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। बीते दिवस जंगल से मिली दो बोरियों के नोटों की गिनती आज की गई। दोनों बोरियों में दस लाख रुपये मिले हैं। बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने दो बोरियों में सभी बोरियों के नोटों को भर लिया था और खाली बोरियां मंदिर के पास ही फेंक दी थीं। मंदिर में चोरी मामले में सियासत भी जारी है, कांग्रेस चोरी की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 नबंवर को सलकनपुर विजयासन देवीधाम मंदिर में चोरी हो गई थी। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नोटों से भरी दो बोरियां जब्त कर ली गई थीं। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में छह बोरियां चोरी होने की बात सामने आई थी। समिति की ओर से बताया गया कि प्रत्येक बोरी में लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये एवं कुल रकम लगभग 10 लाख होना बताया गया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सभी बोरियों के नोट उन्होंने दो बोरियों में भर लिए थे और जंगल में छिपा दिए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दोनों बोरियां जब्त कर ली थीं। शुक्रवार को बोरियों के नोटों की गिनती मंदिर समिति के प्रतिनिधियों के सामने कराई गई। प्रतिनिधियों ने बोरियों को देखने का बाद बताया कि बोरी काफी बड़ी हैं और इनकी गांठ भी बदली हुई है। नोटों की गिनती पर कुल रकम 10 लाख 28 हजार 384 रुपये पाई गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
सलकनपुर मंदिर चोरी मामले में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की ओर से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में राज्यपाल को ज्ञापन दिया। कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुंचा था। ज्ञापन में बताया कि मंदिर समिति प्रबंधन द्वारा चढ़ावे का सोना-चांदी एवं दान पेटियों को खोलकर दान राशि की गणना कर बैंक में जमा ना करना और कई दिनों तक बोरियों में रखना घोर लापरवाही एवं अनियमितता है। दान पेटी में प्राप्त दान को खोलने के बाद सीसीटीवी की निगरानी में तत्काल बाद गणना कर तत्काल जमा करने हेतु व्यवस्था बनाई जाए। 


रेलवे स्टेशन, अस्पताल में सफाईकर्मी रह चुके आरोपी
पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किया गया एक आरोपी अनिल खरे आदमगढ़ बंगाली कॉलोनी में रहता है। जो खातेगांव संदलपुर का मूल निवासी है।  उसके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से वह यहीं रह रहा है। वह रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल में सफाईकर्मी रह चुका है। वर्तमान में मजदूरी करता है। दूसरा आरोपी शुभम कटारिया सांगाखेड़ा का रहने वाला बताया गया है। वह भी सफाई का काम करता था। शुभम अनिल का जीजा है। सलकनपुर का रहने वाला राहुल राठौर भी अनिल का जीजा है। पुलिस इन्हीं के परिवार के कुछ और लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ कर रही है। इधर अनिल की पत्नी का कहना है कि पति और रिश्तेदार को पुलिस झूठा फंसा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed