फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Now bill related complaints will be resolved in five days in urban areas and maximum 10 days in rural areas.

Sehore: अब बिल संबंधी शिकायत शहरी क्षेत्र में पांच दिन एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 10 दिन में हल होगी

Sun, 26 Mar 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 11:00 PM IST
सार

कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अब उपभोक्ताओं की आकलित खपत, अधिक राशि के बिल, गलत बिल जारी होने इत्यादि शिकायतों को समय-सीमा में निराकृत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Now bill related complaints will be resolved in five days in urban areas and maximum 10 days in rural areas.
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधी सभी शिकायतों को हल करने की समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। अब आपकी बिल संबंधी शिकायत को शहरी क्षेत्र में पांच दिन एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 10 दिनों के भीतर हल किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने क्षेत्रीय एवं सभी मैदानी कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अब उपभोक्ताओं की आकलित खपत, अधिक राशि के बिल, गलत बिल जारी होने इत्यादि शिकायतों को समय-सीमा में निराकृत किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में निर्धारित पांच दिवस, जिसमें वितरण केन्द्र, जोन प्रभारी द्वारा दो दिवस, संभाग प्रभारी द्वारा एक दिवस एवं वृत्त प्रभारी द्वारा दो दिवस में शिकायतों को निराकृत किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित दस दिवस, जिसमें वितरण केन्द्र, जोन प्रभारी द्वारा 5 दिवस, संभाग प्रभारी द्वारा दो दिवस एवं वृत्त प्रभारी द्वारा तीन दिवस में शिकायतों को निराकृत किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed