फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPNEWS: Fraud of lakhs in the name of giving franchise of news channel, two arrested from Delhi

MP News: न्यूज चैनल की फ्रेंचआईजी देने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने दिल्ली से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 12:33 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 12:33 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से कुमार सौरभ और लक्ष्मीकांत शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।टीआई रविंद्र यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
MPNEWS: Fraud of lakhs in the name of giving franchise of news channel, two arrested from Delhi
सीहोर में चैनल के नाम पर ठगी।

विस्तार

सीहोर जिला मुख्यालय पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। न्यूज चैनल की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि दोनों आरोपियों से पुलिस एक चैनल की फ्रेंचाइज़ी के मामले में करीब 85 लाख रुपए के फर्जी चेक, डीडी और नकद लेन-देन को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ में कई और राज्यों में भी इसी तरह न्यूज चैनल के नाम पर फर्जी फ्रेंचाइजी देने और ठगी करने के मामले सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से कुमार सौरभ और लक्ष्मीकांत शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। सीहोर के गंज निवासी अखिलेश राठौर पहलवान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने एक न्यूज चैनल की नोएडा निवासी कुमार सौरभ से फ्रेंचाइजी ली थी।
विज्ञापन


ऑफिस खोला, स्टूडियो तैयार कराया, इसके बाद पता चला फर्जीवाड़े का
फ्रेंचाइजी लेने के बाद अखिलेश राठौर ने भोपाल में ऑफिस खोला, जिसमें एक स्टूडियो तैयार कराया। लेकिन फ्रेंचाइजी की जो भी शर्तें थीं, उनके आधार पर आरोपी कुमार सौरभ, लक्ष्मीकांत शर्मा और उनके साथियों ने लाखों रुपए जमा करा लिए। लेकिन जब चैनल शुरू नहीं हुआ तो धीरे-धीरे इस फर्जीवाड़े की परतें खुलती गईं। इसी बीच अखिलेश राठौर के एक पार्टनर की हादसे में मौत हो गई। इसके बाद कुमार सौरभ ने अखिलेश राठौर को कुछ चेक और डीडी भी दिए, लेकिन वे सभी फर्जी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
कोतवाली टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि कुमार सौरभ और लक्ष्मीकांत शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed