फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: The murder of a young man by hitting a stone to grind spices

MP News: मसाला पीसने का पत्थर मारकर की युवक की हत्या, मां के साथ संदिग्ध अवस्था में देखकर था आगबबूला

Wed, 12 Apr 2023 04:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 04:31 PM IST
सार

सीहोर में एक बेटे ने मां के प्रेमी की हत्या कर दी। महिला जब प्रेमी से मिलने पहुंची तब पीछे से बेटा भी वहां पहुंच गया और मां को संदिग्ध हालत में देखकर आगबबूला हो गया। घर में रखा मसाला पीसने के पत्थर से प्रेमी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
MP News: The murder of a young man by hitting a stone to grind spices
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर में अवैध संबंधों को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है। एक बेटे ने मां के साथ किसी ग्रामीण को संदिग्ध हालत में देख लिया था, गुस्से में आकर उसने ग्रामीण के सिर में मसाला पीसने का पत्थर मार दिया। ग्रामीम की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बुधनी के गांव खाण्डाबड़ का है। पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खाण्डाबड़ में कुंवरसिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जयराम भंवर के घर के सामने कुंवरसिंह पिता रामसिंह बारेला का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। थाना प्रभारी बुधनी निरीक्षक विकास खिचीं के नेतृत्व में टीम गठित की गई। छानबीन के बाद मामले में आरोपी सुनील बारेला पिता रामलाल बारेला उम्र 22 साल निवासी ग्राम खाण्डाबड़ को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से बताया गया कि कुंवरसिंह (50) निवासी ग्राम खाण्डाबड़ नसरूल्लागंज में खेत की रखवाली करता था। 11 अप्रैल को वह जयराम भंवर के घर आया था। जयराम भंवर अपनी बेटी के साथ गांव में गया था। उस समय कुंवरसिंह घर पर अकेला था। मृतक का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग था एवं महिला मृतक से मिलने जयराम के घर पहुंची थी। कुछ देर बाद महिला का बेटा सुनील भी पीछे से आ गया। जिसने अपनी मां को कुंवरसिंह के साथ देख लिया। गुस्से में आकर मसाला पीसने का पत्थर उठाकर कुंवरसिंह के सिर में मार दिया। जिससे कुंवरसिंह की मृत्यु हो गई। बाद मे आरोपी सुनील बारेला वहां से भाग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed