फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP NEWS: Sehore Shines in Karate, 90 Medal Winners Selected for National Championship in Maharashtra

MP News: सीहोर में चमकी कराटे की प्रतिभा, 90 खिलाड़ियों ने जीते पदक, अब करेंगे नेशनल में मध्यप्रदेश का नाम रोशन

Tue, 14 Oct 2025 09:53 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 14 Oct 2025 09:53 PM IST
सार

प्रतियोगिता में 90 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। इन विजेता खिलाड़ियों का चयन अब जनवरी 2026 में महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता (नेशनल चैम्पियनशिप) के लिए किया गया है।

विज्ञापन
MP NEWS: Sehore Shines in Karate, 90 Medal Winners Selected for National Championship in Maharashtra
आयोजन के दौरान कलेक्टर ने शुभकामनाएं दीं।

विस्तार

सीहोर शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और उनके हुनर को निखारने के उद्देश्य से आयोजित पांचवीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर नाके स्थित बजरंग कॉलोनी में किया गया। मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार 12 अक्टूबर को हुई इस प्रतियोगिता में पूरे मध्यप्रदेश से करीब 250 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


90 खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक
इस प्रतियोगिता में 90 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। इन विजेता खिलाड़ियों का चयन अब जनवरी 2026 में महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता (नेशनल चैम्पियनशिप) के लिए किया गया है। यह सीहोर के लिए गौरव का क्षण रहा, जहां स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिवनी हवाला कांड : सीएम के निर्देश के बाद 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर, एसडीओपी पूजा पांडेय व टीआई समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन की सफलता के पीछे समर्पण
प्रतियोगिता का सफल आयोजन मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन के कोच लखन ठाकुर और विमला ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन के दौरान कलेक्टर बालागुरु के, समाजसेवी अखिलेश राय, संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र माहेश्वरी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

बालिका वर्ग की नन्ही चैंपियंस ने बटोरे सम्मान

  • बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में भी सीहोर की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

  • 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग में श्री तिवारी ने प्रथम स्थान, विधि मारन ने दूसरा स्थान और अश्विका शर्मा ने तीसरा स्थान जीता।

  • 7 से 8 वर्ष वर्ग में हरदा की लविका भिलाला ने पहला स्थान पाया, जबकि सीहोर की शिवन्या सिंह दूसरे स्थान पर रहीं।

  • 9 से 10 वर्ष वर्ग में नंदनी तंवर (हरदा) प्रथम, सौम्या मीना (भोपाल) द्वितीय और सीहोर की वृन्दा तिवारी तृतीय रहीं।


ये भी पढ़ें-  'अब युद्ध की परिभाषा बदल चुकी, भारत आतंक को कभी स्वीकार नहीं करेगा', यहां बोले CDS जनरल अनिल चौहान



वरिष्ठ वर्ग में भी सीहोर का जलवा

  • 11 से 12 वर्ष वर्ग में इंदौर की अफिया खान ने पहला स्थान जीता, भोपाल की झलक भारती दूसरे स्थान पर और सीहोर की आकाषि सूर्यवंशी तथा साक्षी चौहान ने तीसरा स्थान साझा किया।

  • 13 से 14 वर्ष वर्ग में सीहोर की पायल बागवान प्रथम और प्रियांशी वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।

  • 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग में हरदा की संध्या सिटोले ने पहला, सुनीता मीना (हरदा) ने दूसरा और प्रेरणा अहिरवार (भोपाल) व नाजिय शाह (सीहोर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।


सम्मान और प्रेरणा का दिन
एसोसिएशन की ओर से कोच त्रिबंयक ठाकुर, साधना परमार, राशि अग्रवाल, नीतू लोधी, नरेंद्र गौर, शैलेंद्र राय, मोहित कसौटिया, सोनू शर्मा और पंकज वर्मा द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इन खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाना है। प्रतियोगिता का समापन उत्साह, उमंग और गर्व के माहौल में हुआ, जब नन्हें खिलाड़ी मंच से उतरते समय भविष्य के चैंपियन बनने का सपना आंखों में लिए थे। सीहोर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा को बस सही अवसर की जरूरत होती है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed