फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Mahadev Nursing College was running on paper in Ashta, FIR against the operator

MP News: आष्टा में कागजों पर चल रहा था महादेव नर्सिंग कॉलेज, संचालक पर एफआईआर

Wed, 28 Feb 2024 12:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 28 Feb 2024 12:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सीहोर में छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नर्सिंग कॉलेज के खिलाफ कलेक्टर ने निर्देश दिए थे। इस आधार पर कॉलेज संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच दल को कई खामियां मिली थी। 

विज्ञापन
MP News: Mahadev Nursing College was running on paper in Ashta, FIR against the operator
महादेव नर्सिंग कॉलेज के खिलाफ करीब एक महीने पहले जांच हुई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के आष्टा नगर में फर्जी तरीके ओर कागजों पर संचालित महादेव नर्सिंग कॉलेज के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। करीब एक महीने पहले कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर शिकायतों की जांच हुई थी। उसके आधार पर ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एक माह के लम्बे संघर्ष के बाद बीएमओ डॉ जीडी सोनी की रिपोर्ट पर आष्टा पुलिस ने महादेव नर्सिंग कॉलेज के संचालकों पर आईपीसी की धारा 419, 420, 409, 218, 467, 468, 471, 120 B के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच आष्टा थाने के प्रभारी टीआई सीएल रायकवाल ने एसआई कोशलेंद्रसिंह बघेल को सौपी है।
विज्ञापन


आष्टा में महादेव नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बीते दिनों तहसील कार्यालय से लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं से मामला जुड़े होने के चलते छात्र संगठन एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने भी जमकर हंगामा किया था। महादेव नर्सिंग कॉलेज संचालकों पर एफआईआर की मांग करते हुए ज्ञापन सौपे थे। लिहाजा छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ और धोखाधडी का मामला होने के चलते जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भी छात्र-छात्राओं की शिकायत पर जिला स्तरीय चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। जांच टीम को प्राथमिक जांच में महादेव नर्सिंग कॉलेज का भवन और अस्पताल कहीं भी संचालित होता हुआ नहीं पाया गया। कई बिंदुओं पर जांच टीम ने छात्र-छात्राओं के बयान और संचालक से कॉलेज के महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। अब जांच टीम के निष्कर्ष पर महादेव नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधन पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने एफआईआर दर्ज करने के पुलिस को निर्देश दिए थे। मामला दर्ज हो जाने के बाद महादेव नर्सिंग कॉलेज संचालकों को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed