फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Hemp worth lakhs caught by raiding two places

MP News: निवाड़ी और सतना में हो रही थी गांजे की खेती, सीहोर में माल बेचने से पहले आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2022 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी/सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी/सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 05:29 PM IST
सार

अलग-अलग जगह कार्रवाई कर 14 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त किया है। पहली कार्रवाई निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में की गई, जहां खेत में अवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे। यहां से करीब सवा क्विंटल पौधे जब्त किए गए हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई सीहोर जिले में की गई। 

विज्ञापन
MP News: Hemp worth lakhs caught by raiding two places
निवाड़ी के पृथ्वीपुर में अवैध रूप से उगा रखा सवा क्विंटल गांजा जब्त किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अलग-अलग जगह कार्रवाई कर 14 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त किया है। पहली कार्रवाई निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में की गई, जहां खेत में अवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे। यहां से करीब सवा क्विंटल पौधे जब्त किए गए हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई सीहोर जिले में की गई। यहां बेचने के लिए गांजा ले जाया जा रहा था। इसकी कीमत दो लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निवाड़ी जिले के एसपी तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना पृथ्वीपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी ग्राम बछोड़ा के डारियन वाला खिरक पर विजय पिता राजाराम यादव के खेत पर अवैध गांजे की खेती की जा रही है। पुलिस ने मौके से अवैध गांजे के 134 छोटे-बड़े पौधे ज़ब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग बारह लाख  रुपये आंकी गई है। साथ ही विजय यादव को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 

MP News: Hemp worth lakhs caught by raiding two places
सतना में भी गांजे की खेती पकड़ी गई, यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी कार्रवाई सीहोर जिले में की गई। सीहोर जिले के जावर में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी फुडरा रोड डोडी के बीच मे एक ग्रेंड आई-10 कार MP-09 WC 4138 से गांजा लेकर खड़े हैं। वे इसे बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने अलग अलग टीम बनाकर राधास्वामी सत्संग पाइंट फुडरा पर घेराबंदी की। दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में इनके कब्जे से 16 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये आंकी गई। साथ ही कार की कीमत छह लाख आंकी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। 

सतना में भी हो रही थी खेती
सतना जिले में भी पुलिस ने गांजे की खेती पकड़ी है। मुखबिर की सूचना पर जसो थाना क्षेत्र में जंगलों में स्थित तितरीझर गांव में गुरुवार को दबिश दी गई। जहां बड़ी मात्रा में हरे पेड़ लहलहाते मिले। मौके से पुलिस ने गांजे के 639 पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने गांव के तीन अलग-अलग जगह पर छापा मारा, जहा गांजे की खेती हो रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों जगह से पुलिस ने करीब दो क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त किया है। तीनों आरोपी आदिवासी है जो लंबे समय से गाजे की खेती कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed